अब डीलर कोड से ही बुक करवा सकेंगे गैस सिलेंडर

Updated on 18-09-2021 11:50 PM

भोपाल यदि आप अपना एलपीजी सिलेंडर डीलर के यहां बुक करवाना चाह रहे हैं तो आपको लैंडलाइन की बजाय डीलर के कोड पर बुक करना होगा। इस तरह की व्यवस्था हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने हाल ही में शुरू की है। हालांकि ग्राहकों को इसकी जानकारी नहीं होने से कई लोग डीलर्स प्वॉइंट पर शिकायत कर रहे हैं। इस मामले में कंपनी अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने एलपीजी डीलर को, ग्राहकों को मोबाइल पर एसएमएस करने को कहा है। कंपनी भी अपनी ओर से बल्क में एसएमएस करेगी।

दरअसल हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने अपने ग्राहकों को एलपीजी बुकिंग करने के तरीके में बदलाव किया है। पहले ग्राहक अपने फोन से डीलर के यहां लैंडलाइन पर फोन कर सिलेंडर बुक करवा देता था लेकिन अब उन्हें डीलर के यहां का डिस्ट्रीब्यूटर कोड लेना होगा। उदाहरण स्वरुप भोपाल में यदि विनायक गैस एजेंसी का कोड 11630400 है तो इस कोड पर ही आपका सिलेंडर बुक हो पाएगा। एक एजेंसी का कोड एक रहेगा जबकि दूसरे डीलर का कोड बदला हुआ रहेगा।

ग्राहकों को नहीं जानकारी

जानकार बताते हैं कि कंपनी का यह नया फॉर्मूला अभी ग्राहकों को मालूम नहीं है। ग्राहक पुराने नंबर पर ही बुकिंग करने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में गैस एजेंसियों पर भी रोजाना शिकायतें पहुंच रही है। जानकारों का कहना है कि कंपनी के इस तरह के परिवर्तन की सूचना डीलर्स को एसएमएस के माध्यम से देना था। एचपी के भोपाल क्षेत्र में एक लाख के आसपास ग्राहक बताए जा रहे हैं। इनमें से बहुत कम लोगों को बदले हुए बुकिंग मोड की जानकारी मिल पाई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.