मुख्यमंत्री का बयान संपादित कर यू-ट्यूब पर डालने वाला रिमांड पर

Updated on 30-01-2022 06:07 PM

 भोपाल  मध्यप्रदेशक की आबकारी नीति को लेकर दिए गए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान के वीडियो को संपादित कर यू-ट्यूब सहित इंटरनेट मीडिया के अन्य माध्यमों में अपलोड करने के मामले में युवक को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। क्राइम ब्रांच ने मुंबई से एक युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से युवक को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि गुरुवार रात को शिकायत दर्ज कराई गई थी। बताया गया कि मुख्यमंत्री के बयान के वीडियो को किसी ने एडिट करने के बाद इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया है। सबसे पहले वीडियो को 'सच सबसे तेज' नाम के यू-ट्यूब चैनल में इकबाल परवेज नाम के व्यक्ति ने ये क्या बोल रहे हैं बीजेपी के मुख्यमंत्री नाम से शेयर किया था। शिकायत के आधार पर जरूरी साक्ष्य जुटाते हुए ठाणे, मुंबई से इकबाल परवेज को गिरफ्तार कर लिया गया।

उसे शनिवार शाम को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। डीसीपी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इकबाल किसी दूसरे व्यक्ति के यू-ट्यूब चैनल के लिए काम करता है। हालांकि, पूछताछ के दौरान उसने मुख्यमंत्री के बयान के वीडियो को एडिट कर उसे अपलोड करने की बात स्वीकार ली है।

इस मामले में कितने लोग और शामिल हैं, इस तरह की हरकत करने का उनका मकसद क्या था, इस बारे में इकबाल से पूछताछ की जा रही है। क्राइम ब्रांच को इस मामले में और खुलासे होने की पूरी उम्मीद है। बता दें कि मुख्यमंत्री का वीडियो को संपादित कर यू-ट्यूब सहित इंटरनेट मीडिया के अन्य माध्यमों में अपलोड करने का मामला प्रकाश में आने के बाद क्राइम ब्रांच ने युवक को मुंबई से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.