कोलार में ऑक्सीजन प्लांट शुरू, बढ़ेंगे 20 बिस्तर

Updated on 18-09-2021 11:50 PM

भोपाल कोलार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार से 150 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) ऑक्सीजन क्षमता वाला जनरेशन प्लांट शुरू किया गया। इससे हर समय 150 लोगों ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी। गैर सरकारी संगठन विश फाउंडेशन ने यह प्लांट लगाया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि कोलार का अस्पताल अभी 30 बिस्तर का है।

विधायक निधि से 30 लाख रुपये से 20 बिस्तर का एक और वार्ड बनाया जाएगा। विधायक ने इसे सिविल अस्पताल बनाने की मांग स्वास्थ्य मंत्री से की। मंत्री ने इस संबंध में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अफसरों को प्रस्ताव भेजने को कहा है। मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि अब प्रदेश में कहीं भी ऑक्सीजन की कमी नहीं आएगी। सभी अस्पताल ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

भोपाल में लगाए जा रहे हैं 10 प्लांट

भोपाल में 10 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाए जा रहे हैं। इनमें हमीदिया, जेपी अस्पताल, काटजू अस्पताल, आयुष परिसर, बैरागढ़ सिविल अस्पताल में एक-एक प्लांट तैयार किया जा चुका है।बाकी प्लांट भी एक महीने के भीतर शुरू हो जाएंगे। आसीयू में भर्ती मरीजों को पांच लीटर प्रतिमिनट से लेकर 25 लीटर प्रति मिनट तक ऑक्सीजन की जरूरत होती है। एक मरीज को औसतन 10 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन की जरूरत होती है। इस लिहाज से हमीदिया छोड़ बाकी सभी अस्पताल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगने के बाद आत्मनिर्भर हो गए हैं। जेपी अस्पताल में एक हजार लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले दो प्लांट लगाए गए हैं। इनमें एक शुरू हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.