यात्रियों को रेल कोच भोजनालय में ‎मिलेंगे लजीज व्यंजन

Updated on 20-09-2021 06:19 PM

 भोपाल प्रदेश के -भोपाल इटारसी रेलवे स्टेशन जल्द ही रेल कोच  भोजनालय खोलने की तैयारी चल रही हैजिसमें यात्रियों को लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाने कोमिलेगा। इस शानदार भोजनालय में आपको ट्रेन की किसी शानदार बोगी में बैठकर व्यंजनों के स्वाद लेने का एहसास होगा। राजधानी में यह भोजनालय प्लेटफार्म नंबर छह की तरफ खुलेगा। इस कोच भोजनालय में आगंतुकों को कई तरह के स्वादिष्ट भोजन मिलेंगे। भोपाल रेल मंडल ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभी चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर कोच भोजनालय खोले जा रहे हैं। मालूम हो कि यह भोजनालय पुराने कोच में खोला जाता है, जिस पर रंग-रोगन कर आकर्षक चित्रकारी की जाती है। इसमें भी स्थानीय कला संस्कृति झलक देखने को मिलती है। जानकारी के अनुसार भोपाल रेलवे स्टेशन पर कोच भोजनालय प्लेटफार्म नंबर छह की तरफ बीना छोर पर बनेगा। रेलवे ने इसके लिए 150 वर्गमीटर क्षेत्रफल की जगह आवंटित कर दी है। ये भोजनालय पांच साल के अनुबंध पर खोले जाएंगे। इसमें सभी प्रकार के स्थानीय व्यंजन परोसे जाएंगे। बता दें कि मंडल के इटारसी रेलवे स्टेशन पर भी प्लेटफॉर्म-1 की तरफ एक रेल कोच भोजनालय की सुविधा देने की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि रेलवे द्वारा अतिरिक् आमदनी अर्जित करने के पहले इस तरह के रेस्तरां स्थापित करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन कोविड-19 की वजह से इस पर ब्रेक लग गया था। अब कोरोना संक्रमण कम होने के बाद रेलवे ने एक बार फिर इस पर काम करना शुरू कर दिया है।भोपाल रेल मंडल द्वारा खुली निविदा के माध्यम से गैर किराया राजस् (एनएफआर) के तहत दो अनुबंधों को अंतिम रूप दिया है। इनमें से एक अनुबंध इटारसी रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्तरां के लिए किया गया है और दूसरा भोपाल रेलवे स्टेशन पर कोच भोजनालय स्थापित करने के लिए है।भोपाल रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्तरां के अनुबंध की अवधि 5 साल है। इस अवधि में रेलवे को इससे 58,72,329 रुपये की आमदनी होगी। इसी तरह इटारसी स्टेशन पर भी रेल कोच रेस्तरां के लिए पांच साल का अनुबंध किया गया है। इससे रेलवे को 88,45,929 रुपये की आमदनी होगी। इन ठेकों से कुल मिलाकर भोपाल डिवीजन को गैर किराया राजस् के रूप में 1,47,18,258 रुपये की कमाई होगी। रेलवे का यह कदम खान-पान के शौकीन रेल यात्रियों और आम जनता को एक नया अनुभव देगा और बल्कि शहरवासियों के लिए एक अनूठा स्थान भी होगा।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.