हैंड हाइजीन पर मेदांता अस्पताल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया लोगों को जागरूक

Updated on 08-05-2025 11:49 AM

विश्व हैंड हाइजीन दिवस के अवसर पर मेदांता अस्पताल में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को हाथों की स्वच्छता के महत्व और सही प्रोटोकाल के बारे में जानकारी दी गई। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि कैसे नियमित रूप से सही तरीके से हाथ धोने से संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में कंसल्टेंट माइक्रोबायोलॉजिस्ट  एवं इन्फेक्शन प्रिवेंशन और कंट्रोल ऑफिसर डॉ. शिल्पी गुप्ता ने हैंड हाइजीन पर एक शैक्षणिक क्लास ली। उन्होंने बताया कि अस्पतालों और रोजमर्रा की जिंदगी में संक्रमण की रोकथाम के लिए हाथों की सफाई अत्यंत आवश्यक है। इस वर्ष की थीम “It might be gloves, it's always hand hygiene” है, जिसका उद्देश्य है स्वास्थ्यकर्मियों और आम लोगों में इस विषय पर जागरूक बढ़ा ना है।

हैंड हाइजीन का सही तरीका है— कम से कम 20 सेकंड तक साबुन और पानी से हाथ धोना या अल्कोहल बेस्ड हैंड रब का प्रयोग करना, खासकर खाना खाने से पहले, शौचालय के उपयोग के बाद और मरीजों के संपर्क में आने के बाद।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। देशभर में लिवर संबंधी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब इसका प्रभाव मध्य भारत में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। बदलती जीवनशैली, मोटापा,…
 29 May 2026
इंदौर। कई बार जिंदगी की सबसे खतरनाक शुरुआत बहुत सामान्य लगती है। दोस्तों के साथ ली गई पहली सिगरेट, तनाव कम करने के नाम पर खाया गया गुटखा या लंबे…
 27 May 2026
इंदौर: बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को ध्यान में…
 22 May 2026
इंदौर: इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हाल ही में एक जटिल और दुर्लभ मेडिकल केस का सफलतापूर्वक इलाज किया गया, जिसने डॉक्टरों के सामने कई गंभीर चुनौतियाँ खड़ी कर…
 20 May 2026
इंदौर: बेहतर इलाज, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम किसी भी अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान होती है। मरीज़ों का भरोसा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ही किसी संस्थान को…
 16 May 2026
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है,…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज…
 13 May 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर अस्पताल ने तंबाकू सेवन के कारण लगातार बढ़ रहे ओरल कैंसर मामलों को देखते हुए अपने जागरूकता अभियान ‘द पी.ए.ए.एन. स्पॉट’ [Prevent. Addiction. Avoid. Nicotine] को और…
Advt.