वक्फ संपत्तियों के फिजिकल वेरिफिकेशन में आएगी तेजी:केंद्र के नए कानून के बाद मोहन कैबिनेट सर्वे और एक्शन के लिए लेगी फैसले

Updated on 08-04-2025 12:55 PM

केंद्र सरकार के वक्फ संपत्तियों को लेकर नया कानून बनाए जाने के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार भी इन संपत्तियों के सर्वे और उन पर अवैध कब्जों के मामलों में तेजी से कार्रवाई करेगी।

ऐसे में आज कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। बैठक में कलेक्टरों से वक्फ प्रॉपर्टी पर अवैध कब्जे की रिपोर्ट जल्द तैयार करने के संबंध में भी फैसला होना तय माना जा रहा है।

गोपालक सम्मेलन की तैयारी, दुग्ध उत्पादन पर फोकस

13 अप्रैल को होने वाले गोपालकों के सम्मेलन को देखते हुए भी आज की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री यादव ने प्रदेश में दूध उत्पादन को बढ़ावा देने और दुग्ध उत्पादक किसानों की आय बढ़ाने के लिए अलग-अलग योजनाएं लागू की हैं।

सम्मेलन में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति तय है, जिसे देखते हुए पशु आहार पर अनुदान समेत पशुपालन विभाग से जुड़े मुद्दों पर भी कैबिनेट में निर्णय हो सकता है।

कैबिनेट की बैठक में सिंचाई परियोजनाओं, वन परिक्षेत्र से संबंधित प्रस्तावों और स्कूल शिक्षा विभाग के मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

गहराते जल संकट पर होगी समीक्षा

प्रदेश में बढ़ती गर्मी के चलते कई जिलों में पेयजल संकट गहराने लगा है। कई स्थानों पर कलेक्टरों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूप खनन पर रोक लगानी पड़ी है। शहरों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इस संकट को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री यादव कैबिनेट बैठक में इस विषय पर भी समीक्षा करेंगे। इसके अलावा अर्बन ट्रांसपोर्ट पॉलिसी और जल संवर्धन योजनाओं पर भी चर्चा होने की संभावना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.