देश का पहला फिट इंडिया क्लब हुआ अनफिट:उद्घाटन के दूसरे ही दिन गायब हुईं मशीनें

Updated on 17-04-2025 12:42 PM

पिछले सोमवार यानी 7 अप्रैल को सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में एक अहम बैठक आयोजित की। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में फिट इंडिया क्लब बनाया जाएगा।

बता दें कि राजधानी भोपाल में देश का पहला फिट क्लब खोला गया है। 

पहले जान लेते हैं कब खुला था देश का पहला फिट इंडिया क्लब

इस साल के शुरुआत में 19 जनवरी को प्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर स्थित संजीवनी के पास देश का पहला फिट इंडिया क्लब खोला गया। इसका उद्घाटन केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, सीएम डॉ. मोहन यादव और खेल मंत्री विश्वास सारंग ने किया था।

इस दौरान मंत्री सारंग ने कहा था कि पहले चरण में यह क्लब बनकर तैयार है। दूसरे चरण के लिए भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिस जगह पर फिट इंडिया क्लब खोला गया है, वहां पहले गड्डा था। जिसमें अगर कार भी खड़ी हो जाए तो वो दिखाई नहीं देती थी। वहीं यहां पर सीवेज की लाइन भी थी। इसकी हालात बदलकर यहां पर यह क्लब खोला गया है।

उद्घाटन के दूसरे ही दिन मशीनों को हटाया  बताया कि इसके उद्घाटन के दूसरे ही दिन मशीनें नहीं थी। जिस जगह पर जिम की मशीनें रखी गयी थी अभी वहां पर खाली जगह हैं। लोगों ने बताया कि मशीनों को जिस जगह लगाया गया था वहां की जमीन बराबर नहीं थी। उसे जैसे तैसे लगाया गया था। इसलिए उद्घाटन के दूसरे ही दिन हटा दिया गया।

वहीं यहां पर लाइब्रेरी के लिए एक केबिन भी बनाया गया था। लाइब्रेरी का केबिन कांच से बना था। जिसके आर पार सबकुछ दिखता था। जहां पर किताबें और अखबार रखे गए थे। लेकिन अब किताबों की जगह सिर्फ कांच के बने केबिन ही हैं।

फव्वारे की जगह अब सिर्फ गड्डा बचा गौतम नगर स्थित संजीवनी के पास बने पहले फिट इंडिया क्लब की हालत एकदम खस्ता है। उद्घाटन के दिन जिस जगह पर फव्वारे लगाए गए थे। अभी वहां पर सिर्फ गड्डे बचे है। वहीं लोगों की सेहत को देखते हुए एक आर्गेनिक जूस का स्टॉल भी लगाया गया था। लेकिन अब आर्गेनिक जूस की जगह सिर्फ स्टॉल बचा है। एक्युप्रेशर ट्रैक और पाथवे की हालात इतनी खराब है कि वो अभी से टूटने लगा है।

सिर्फ 8 दिन में बनकर तैयार हुआ क्लब देश के पहले फिट इंडिया क्लब का निर्माण तेजी से किया गया। जिस मैदान पर इसे बनाया गया, वह अभी भी उबड़-खाबड़ है। बता दें कि खेल विभाग और नगर निगम ने मिलकर इसे आठ से दस दिनों के अंदर तैयार किया था। वहीं उद्घाटन के समय भी मैदान में लेवलिंग का काम जारी था।  खेल अधिकारी रुबिका दीवान ने बताया कि फिट इंडिया क्लब को जल्दबाजी में तैयार किया गया था। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया आने वाले थे। अभी उसमें काम चल रहा हैं। फिलहाल बाउंड्री बनाई जा रही है। हमने नगर निगम कमिश्नर से एमओयू करके उसे हस्तांतरित करने की बात कही है।

अगर निगम की ओर से सहमति मिलती है तो फिर इसकी देखरेख खेल विभाग करेगा। अभी नगर निगम भी उसमें काम कर रहा है। जिम की मशीनें निकालने को लेकर उन्होंने कहा कि चूंकि शुरुआत में मशीनें लगाई गई थी फिक्स नहीं थी तो छोटे बच्चों के खेलने कूदने के दौरान कई मशीनें निकल गई थी। उन्हें फिर से फिक्स किया जाएगा। बच्चों के लिए प्लेग्राउंड में 17 आइटम लगाएं जाएंगे।

किड्स प्ले जोन जैसी सुविधाएं होने की बात कही फिट इंडिया क्लब का उद्घाटन स्थापना युवाओं को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह किया गया है। वहीं क्लब में ओपन-एयर वर्कआउट जोन, योग और ध्यान केंद्र, बुजुर्गों के लिए हल्के व्यायाम उपकरण, किड्स प्ले जोन, ऑर्गेनिक हाइड्रेशन सेंटर, एक्युप्रेशर ट्रैक और पाथवे जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। जबकि दूसरे चरण में बंजी जंपिंग, ट्रैम्पोलिन, महिलाओं के लिए खासतौर पर पिंक जोन और बोर्ड गेम्स एरिया जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।

पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट का हिस्सा बता दें कि फिट इंडिया क्लब प्रधानमंत्री मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट का हिस्सा है। जिसकी शुरुआत पीएम मोदी ने 29 अगस्त साल 2019 में किया था। इस मूवमेंट का उद्देश्य लोगों के व्यवहार में बदलाव लाना और शारीरिक रूप से उन्हें अधिक सक्रिय जीवनशैली की ओर बढ़ना है। इसके माध्यम से देश के सभी आयु वर्ग के लोग जिसमें बच्चे, युवा, बुर्जुग और महिलाएं के अच्छे सेहत की बात कही गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.