भोपाल में कार चालक पर जानलेवा हमला:आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल ने थाना घेरा

Updated on 17-04-2025 12:59 PM

निशातपुरा इलाके में एक टैक्सी चालक ने वाहन को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी चालक को पकड़ कर भीड़ में जमकर पीट दिया। इससे चालक को गंभीर चोटें आई और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। हादसा मंगलवार रात का बताया जा रहा है।

चालक को पीटने वाली भीड़ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर, बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना निशातपुरा का घेराव कर दिया, इसके बाद थाना परिसर में ही प्रदर्शन कर रहे लोग धरने पर बैठ गए। बुधवार की रात पुलिस ने FIR की तब धरना खत्म किया गया।

पुलिस के मुताबिक घर लौटते समय टैक्सी चालक रास्ते में खड़े वाहनों को टक्कर मारता हुआ निकल गया। लोगों ने पीछा कर उसे रोका और कार से बाहर निकालकर मारपीट शुरू कर दी। उसे पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस के मुताबिक उस समय टैक्सी चालक नशे की हालत में था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की तस्दीक की। पुलिस ने शाहरुख, रहमान, बाबर सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया टैक्सी चालक की नशे में होने की बात सामने आई है। इसकी जांच करा रहे हैं।चालक की टैक्सी की नंबर प्लेट पर मप्र शासन लिखा हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.