
भोपाल: Amazon.in ने Q1’25 में भोपाल और मध्य प्रदेश में होम, किचन और आउटडोर्स बिज़नेस में 20% की सालाना वृद्धि दर्ज की है। यह बढ़ोतरी स्मार्ट होम डिवाइसेज़, फिटनेस और सुरक्षा से जुड़े प्रोडक्ट्स, किचन अप्लायंसेज़, डीआईवाई टूल्स, ऑटोमोटिव एसेसरीज़ और गार्डनिंग उपकरणों की बढ़ती मांग के कारण देखने को मिली। प्लेटफॉर्म पर नए ग्राहकों की संख्या में भी 10% की वृद्धि दर्ज की गई। एक दिलचस्प ट्रेंड यह रहा कि कैंपिंग से जुड़े उत्पादों की मांग में जबरदस्त उछाल आया, मध्य प्रदेश में इस श्रेणी में 80% और भोपाल में 145% की सालाना वृद्धि हुई। टेंट की बिक्री में 570% की सालाना बढ़त देखी गई। इसके साथ ही आईपीएल सीजन की वजह से क्रिकेट से जुड़े सामानों की मांग में भी तेजी आई और शहर में इनकी बिक्री में 40% से अधिक की सालाना वृद्धि हुई। अमेजन प्राइम सदस्य अब 10,000 रुपये या उससे अधिक की होम और किचन अप्लायंसेज़ की खरीदारी पर 1,200 रुपये तक की छूट और 1,000 रुपये से अधिक की किचन आवश्यक वस्तुओं पर 150 रुपये की सीधी छूट का लाभ उठा सकते हैं।
Amazon.in को आज भोपाल में आयोजित एक दिवसीय आयोजन के दौरान जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिसमें फर्नीचर, होम एसेंशियल्स, किचन और अप्लायंसेज़, होम डेकोर और लाइटिंग, स्पोर्ट्स और फिटनेस, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो एसेसरीज़, आउटडोर और गार्डनिंग जैसी श्रेणियों के उत्पाद प्रदर्शित किए गए थे। इस अनोखे शोकेस में आगंतुकों को अमेजन इंडिया के नेतृत्व से बातचीत करने के साथ-साथ टॉप ब्रांड्स और प्रोडक्ट्स को करीब से देखने और अनुभव करने का अवसर मिला। स्थानीय विक्रेताओं और ब्रांड्स के प्रमुख लीडर जैसे अंकित शर्मा (हेड, ई-कॉमर्स) और श्रद्धा गौतम (हेड, ब्रांड एंड मार्केटिंग), ब्लो हॉट से; अगम चौधरी, फाउंडर और सीईओ, क्यारी और आकाश व प्रियंका मेहता, को-फाउंडर्स, होमस्ट्रेप से; अदनान परदावाला, मालिक और इंसिया परदावाला, पार्टनर, सिनर्जी भी इस आयोजन में शामिल हुए और उन्होंने Amazon.in पर अपनी सफलता की यात्रा साझा की।
कार्यक्रम में बोलते हुए के. एन. श्रीकांत, डायरेक्टर, होम, किचन और आउटडोर्स, अमेजन इंडिया ने कहा, “भोपाल में अमेजन होम एंड किचन एक्सपीरिएंस अरीना 2.0 का आयोजन करना हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। जैसे-जैसे ग्राहक अपने घर, किचन और आउटडोर जरूरतों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं, वैसे-वैसे हम एक बड़ी बदलाव की दिशा में बढ़ते देख रहे हैं, जहां लोग अब अधिक स्वस्थ, स्वच्छ और सुविधा-प्रधान जीवनशैली अपना रहे हैं। यह ट्रेंड मध्य प्रदेश और भोपाल में अमेजन मार्केटप्लेस के लिए दो अंकों की वार्षिक वृद्धि का अहम कारण बना है। Amazon.in पर हमारा उद्देश्य हमेशा से यही रहा है कि हम ग्राहकों को उनकी बदलती जरूरतों के अनुसार बेहतरीन गुणवत्ता वाले उत्पादों की व्यापक रेंज और आकर्षक डील्स के साथ एक बेहतर शॉपिंग अनुभव प्रदान करें।”
यहां कुछ प्रमुख शॉपिंग ट्रेंड्स हैं जो Amazon.in ने भोपाल और मध्य प्रदेश में देखे हैं: सस्टेनेबल समाधानों की ओर बदलाव: भोपाल में ग्राहक तेजी से सस्टेनेबल जीवनशैली की ओर बढ़ रहे हैं। सोलर पैनल की मांग में 65% और सोलर गैजेट्स में 25% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई है। आधुनिक रसोई के लिए आधुनिक ग्राहक: मध्य प्रदेश अब एक प्रमुख हॉटस्पॉट बन रहा है जहां आधुनिक किचन इनोवेशन की मांग तेजी से बढ़ रही है। स्वस्थ और सुविधाजनक जीवनशैली की ओर बढ़ते हुए, राज्यभर में डिजिटल वॉटर प्यूरिफायर्स की बिक्री में 50% और भोपाल में 35% की वृद्धि देखी गई है। कॉफी मशीनों की बिक्री राज्यभर में 80% और भोपाल में 60% बढ़ी है, जो यह दर्शाता है कि लोग अब प्रीमियम घरेलू कॉफी ब्रूइंग को पसंद कर रहे हैं। फूड प्रोसेसर में 45% और बेकिंग व पेस्ट्री टूल्स में 40% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जो घर पर बेकिंग के प्रति बढ़ती रुचि को उजागर करता है।