हबीबगंज स्टेशन पर आज से प्लेटफार्म-1 के काउंटर रहेंगे बंद

Updated on 13-11-2021 05:59 PM

भोपाल हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर आज से (शनिवार) सुबह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के चलते कई व्यवस्था में बदलावकिए गए हैं। आज  से ही प्लेटफार्म - एक की तरफ सभी टिकट काउंटर बंद रहेंगे। प्लेटफार्म-पांच की तरफ से ही टिकट मिलेंगे। इस ओर से किसी को प्रवेश भी नहीं दिया जाएगा। शताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफार्म-पांच पर आएगी और यहीं से वापस नई दिल्ली के लिए चलेगी। इसके अलावा प्लेटफार्म-एक पूरी तरह बंद रहेगा। इस प्लेटफार्म से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनें प्लेटफार्म दो, तीन, चार और पांच से चलेंगी। इतना ही नहीं, ड्राप एंड गो सुविधा भी बंद रहेंगी। ये सभी व्यवस्थाएं 15 नवंबर की शाम तक लागू रहेंगी।

 ट्रेन 12001 हबीबगंज-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर पांच से छूटेगी तथा 12002 नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर पांच पर समाप्त होगी।  ट्रेन 02155 हबीबगंज-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्पेशल प्लेटफार्म नंबर-दो से छूटेगी। ट्रेन 02062 जबलपुर-हबीबगंज जन शताब्दी स्पेशल प्लेटफार्म नंबर-दो पर समाप्त होगी।

 ट्रेन 05030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल, 01071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी एक्सप्रेस स्पेशल, 08237 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल, 02137 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-फिरोजपुर एक्सप्रेस स्पेशल, 02174 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्पेशल, 02853 दुर्ग-भोपाल एक्सप्रेस स्पेशल, 08234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस स्पेशल, 02292 जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस स्पेशल, 08245 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस स्पेशल, 01464 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस स्पेशल गाड़ियां प्लेटफार्म नंबर-तीन से होकर गंतव्य के लिए चलेंगी।

ट्रेन 02751 नांदेड़-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल, 02285 सिकंदराबाद-हजरत निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस स्पेशल, 02269 चेन्न्ई सेंट्रल-हरत निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस स्पेशल, 09483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस स्पेशल, 02121 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ एसी एक्सप्रेस स्पेशल, 05066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल, प्लेटफार्म नंबर दो से होकर गंतव्य के लिए चलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.