तडीपारों पर नजर रखने सप्ताह में एक बार फोन करेगी पुलिस

Updated on 11-02-2022 07:47 PM

जिला बदर होने के बाद अब बदमाश की लोकेशन पर भी रहेगी नजर 
भोपाल । अब तड़ीपार अपराधियों के मोबाइल नंबर कमिश्नरेट में ट्रैक पर रहेंगे, ताकि उनकी सही लोकेशन के बारे में पता चल सके। इतना ही नहीं, सप्ताह में एक बार पुलिस संबंधित अपराधी से फोन पर भी बात करेगी, ताकि उसकी गतिविधियों की जानकारी मिलती रहे। जिला बदर होने के बाद बदमाश अब लोकेशन के मामले में पुलिस की आंख में धूल नहीं झोंक सकेंगे। राजधानी पुलिस अब तडीपारों पर पूरी तरह से नकेल कसने जा रही है। बीते शनिवार को पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए रात भर कांबिंग गश्त की। इस दौरान 258 अपराधी तत्वों को हिरासत में लिया गया। इनमें से घर में सोते दो बदमाश ऐसे भी मिले, जिन्हें जिला बदर किया गया था। दरअसल जिला बदर अपराधियों की निगरानी करने की अभी तक कोई व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अब पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर अंकुश के लिए आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की रणनीति बनाई है।डीसीपी सेंट्रल जोन रियाज इकबाल ने बताया कि जिला बदर अपराधी को शहर के आसपास के जिलों से भी बाहर रहने का आदेश दिया जाता है। पुलिस अब जिला बदर अपराधी से उसके ठहरने के स्थान के बारे में पूछा जाएगा। उस स्थान की तस्दीक की जाएगी। उसका मोबाइल नंबर ट्रैक पर लगा रहेगा। समय-समय पर उसकी लोकेशन पता की जाएगी। इसके अलावा संबंधित थाने की पुलिस सप्ताह में एक बार उससे फोन पर संपर्क कर उसकी लोकेशन की तस्दीक भी करेगी।कमिश्नरेट में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई का अधिकार मिलने के बाद बाद पुलिस ने अपराधियों पर धीरे-धीरे शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। किसी भी अपराध में थाने पहुंचने वाले व्यक्ति के खिलाफ 107/116 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने 15 हजार अपराधियों के बारे में जानकारी जुटा ली है। इनमें से पांच से अधिक अपराध वाले बदमाशों को जिला बदर करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत लगभग एक हजार लोगों को तड़ीपार करने की कवायद शुरू कर दी गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.