कार से दो किमी तक घसीटकर की थी पुलिसकर्मी की हत्या, आरोपी को 6 साल बाद उम्र कैद

Updated on 19-11-2024 11:55 AM
भोपाल। छह वर्ष पहले करोंद मंडी के पास वाहन चैकिंग में तैनात एक पुलिसकर्मी को कार से करीब दो किलोमीटर तक घसीटकर हत्या करने वाले आरोपित को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। राजधानी के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार बरकडे के न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए सोमवार को आरोपित मंयक आर्य को आजीवन कारावास एवं सात हजार रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया है। जबकि घटना में आरोपित मयंक के साथ कार में मौजूद उसके दोस्त अभिषेक और मोहित को बरी कर दिया गया है।

यह था घटनाक्रम

निशातपुरा थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक अमृतलाल भिलाला 16 जून 2018 को करोंद स्थित 80 फीट रोड पर वाहन चेकिंग में ड्यूटी पर तैनात थे। शाम करीब 07:30 बजे एक सफेद रंग की कार बेस्ट प्राइज तिराहे के तरफ से 80 फीट रोड तरफ जा रही थी। उस कार में बैठे लोग संदिग्ध हालत मे दिखे तो उपनिरीक्षक द्वारा कार के चालक से कार रोकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक ने कार रोकने के बजाय रफ्तार और बढ़ा दी तथा भिलाला को टक्कर मार दी।

कार के नीचे फंस गए थे एएसआई

इस दौरान एएसआई भिलाला कार के नीचे फंस गए और कार चालक मयंक उन्हें दो किमी तक घसीटते हुए ले गया था। एक आरक्षक ने मोटरसाइकिल से कार का पीछा किया। कार चालक ने अपने पीछे पुलिस आते देख गति और भी बढ़ा दी, जिससे उपनिरीक्षक को प्राणघातक चोटें आई थीं। एएसआई को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना में कार चालक मयंक और उसके साथ मौजूद उसके दोस्त अभिषेक और मोहित को भी आरोपित बनाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.