प्रदूषण से पाकिस्तान की हवा हुई विषैली

Updated on 09-11-2021 08:43 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान भी भारी पर्यावरण प्रदूषण की चपेट में है जिसके कारण यहां की हवा विषैली हो गई है। लोगों का सांस लेने में भारी परेशानी हो रही है। यूएस एयर क्वालिटी इंडेक्स में लाहौर को दुनिया का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है। वहीं, पाकिस्तान की व्यापारिक राजधानी कराची इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। इस लिस्ट को यूएस एयर क्वालिटी इंडेक्स ने हाल के वायु प्रदूषण के आंकड़ों के आधार पर जारी किया है।

अमेरिका की पर्यावरण संरक्षण एजेंसी 50 के भीतर एक्यूआई को संतोषजनक मानती है। लाहौर में 181 पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) रेटिंग दर्ज की गई है, जबकि कराची में यह 163 पर पहुंचने की खबर है। खाद्य और कृषि संगठन की पूर्व की रिपोर्ट और पर्यावरण विशेषज्ञों के मुताबिक भारत और पाकिस्तान में पराली जलाने, परिवहन और उद्योगों के कारण साल भर प्रदूषण होता है। कई ईंट-भट्ठों का पुराने तरीके से संचालन हो रहा है। पिछले दिनों सरकार ने ऐसे ईंट भट्ठों को बंद करने का आदेश भी दिया, लेकिन कुछ का संचालन अभी भी हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर इस महीने की शुरुआत में 2 नवंबर को एक्यूआई के 289 अंक पर पहुंचने के बाद इस लिस्ट में शामिल हुआ था। इससे पहले मार्च में आईक्यू एयर वैश्विक वायु गुणवत्ता रिपोर्ट में पाकिस्तान को दूसरा सबसे प्रदूषित देश बताया गया था। देश के पर्यावरण विशेषज्ञों ने प्रदूषण के लिए फसल अवशेषों को जलाने के अलावा परिवहन क्षेत्र और उद्योगों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, इससे पहले पिछले साल दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में पाकिस्तान का लाहौर पहला स्थान पर रहा था।

डब्ल्यूएटओ के मुताबिक, दुनिया के हर 10 में से 9 लोग काफी प्रदूषित हवा में सांस लेते हैं। इसके मुताबिक, ‘हर साल घर के बाहर और घरेलू वायु प्रदूषण के कारण दुनिया भर में 70 लाख लोगों की मौत होती है। अकेले बाहरी प्रदूषण से 2016 में मरने वाले लोगों की संख्या 42 लाख के करीब थी, जबकि घरेलू वायु प्रदूषणों से होने वाली मौतों की संख्या 38 लाख है।वायु प्रदूषण के कारण हार्ट संबंधित बीमारी, सांस की बीमारी और अन्य बीमारियों से मौत होती है।

वायु प्रदूषण मापने के आठ मानक (प्रदूषक तत्व पीएम 2.5, पीएम 10, कार्बन मोनोऑक्साइड, ओजोन, सल्फर डाईऑक्साइड, एल्युमिनियम लेड) होते हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण पीएम 2.5 और पीएम 10 ही होते हैं। इन्हीं का आंकड़ा सर्वाधिक होता है। एयर क्वॉलिटी इंडेक्स मापते समय पीएम 2.5, पीएम 10 और किसी एक अन्य मानक को शामिल किया जाता है। इसका केवल स्टैंडर्ड होता है, इसकी कोई मापक इकाई नहीं होती। वहीं, पीएम 2.5 और पीएम 10 को माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर में मापा जाता है। किसी भी चीज के जलने से जो प्रदूषण होता है, उसमें पीएम 2.5 और धूल कणों में पीएम-10 होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.