कोरोना पीडि़तों की राहत वाली योजनाएं फाइलों में उलझी

Updated on 19-09-2021 09:04 PM

भोपाल मप्र देश का इकलौता राज्य है जहां कोरोना संक्रमितों के इलाज और उनके राहत के लिए सरकार ने सबसे कारगर कदम उठाए हैं। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण कोरोना पीडि़तों की राहत वाली योजनाएं फाइलों में उलझ कर रह गई हैं। ऐसे में सरकारी मदद के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने कोरोना संकट काल में पीडि़तों को राहत देने के लिए तीन प्रमुख योजनाएं लागू की, लेकिन उनका क्रियान्वयन लालफीताशाही में उलझ गया। सीएम कोविड-19 बाल सेवा कल्याण योजना, सीएम कोविड-19 अनुग्रह योजना और सीएम कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना में आवेदन तो बहुत आए, लेकिन मंजूरी और लाभ का दायरा कम है। सिर्फ बाल सेवा योजना में ही संतोषजनक स्थिति है। वहीं, अनुग्रह योजना में 552 आवेदन और अनुकंपा नियुक्ति के 854 आवेदन लंबित हैं। महज बाल सेवा योजना में सिर्फ 24 आवेदन लंबित हैं, यह भी क्रियान्वयन की तुलना में कम हैं। लोग योजनाओं का लाभ पाने के लिए भटक रहे हैं।

अफसरों की लापरवाही ने बढ़ाई परेशानी

कोरोना संक्रमण में अपनों को खोने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि सरकारी योजनाओं से उन्हें संबल मिलेगा। क्योंकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर पीडि़त की सहायता का एंलान किया है। लेकिन अफसरों की लापरवाही ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। अनुग्रह और अनुकम्पा नियुक्ति के आवेदन ज्यादा लंबित होने की प्रमुख वजह पेचीदगिया अफसरों की लापरवाही है। इनके आवेदनों के निराकरण में समय लगता है। कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं। इसके अलावा अनेक मामलों में आवेदकों के स्तर परी त्रुटियां की गई हैं। यही वजह है कि अनुग्रह के करीब 277 और अनुकंपा नियुक्ति के 368 आवेदन रद्द किए गए हैं। बाल सेवा योजना में भी 93 आवेदन रद्द किए गए हैं।

आवेदनों की भरमार

सीएम कोविड-19 बाल सेवा कल्याण योजना, सीएम कोविड-19 अनुग्रह योजना और सीएम कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना के लिए प्रदेशभर से आवेदन किए गए है। बाल सेवा योजना में  55 आवेदन जबलपुर से,52 देवास से,45-45 ग्वालियर- छिंदवाडा से, 44 रतलाम से, 43 बालाघाट से, 42 राजगढ़ से, 39 इंदौर से, 33 भोपाल से आए हैं।  अनुकम्पा नियुक्ति  योजना में 72 आवेदन धार जिले से, 66 बड़वानी से, 64 छिंदवाड़ा से, 61 खरगोन से, 60 बैतूल से, 58 इंदौर से, 54 बालाघाट से, 53-53 सागर और भोपाल से आए हैं। वहीं  अनुग्रह योजना से 73 आवेदन बालाघाट से, 67 धार से, 62 इंदौर से, 45 बड़वानी से, 44 सिवनी से, 43 छिंदवाडा, 38 बैतूल से, 37 खरगोन से और 33 भोपाल जिले से आए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.