स्कूल व कालेज खुले, पर बसें नहीं दौड़ी

Updated on 19-09-2021 09:04 PM

भोपाल कोविड-19 का संक्रमण घटने के बाद शहर में स्कूल कालेज खुल गए हैं। इनके खुलने से बस आपरेटरों ने एक उम्मीद लगाई थी कि उनकी बसें पहले की तरह दौडऩे लगेंगी, लेकिन स्कूल कालेजों ने बस आपरेटरों को विद्यार्थियों को लाने ले जाने की डिमांड नहीं भेजी है। वैसी स्थिति में खड़ी हैं। इससे आपरेटरों की आस टूट गई। जगह पर खड़ी-खड़ी कंडम होने लगी हैं। काविड-19 से स्कूल बस का कारोबार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

कोविड-19 के संक्रमण के चलते 22 मार्च 2020 से स्कूल बंद हो गए थे। सत्र 2020-21 ऑन लाइन ही चला। संक्रमण घटने के 18 महीने बाद छठवीं से लेकर 12 वीं तक के स्कूल खोलने के आदेश गए। इसके अलावा कालेजों को भी खोल दिया गया। इस आदेश के आने के बाद आपरेटरों ने भी बसों को लेकर तैयारी शुरू कर दी। लेकिन शहर के बाहर संचालित स्कूलों ने बसें नहीं बुलाई। सिर्फ स्टाफ को लाने ले जाने के लिए ही बस बुलाई। शहर के बाहर संचालित स्कूल ऑन लाइन चल रहे हैं।

खटारा हो गई हैं बसें

कोरोना काल से ही जगह पर खड़े-खड़े बसों के टायर खराब हो गए। नए टायर डलवाने पड़ेंगे। बसों ने खड़े-खड़े दो गर्मियों का सामना किया है। गर्मी के कारण सीसे चटक चुके हैं। कुर्सियां खराब हो चुकी हैं। बसों की सर्विस नहीं हुई है। एक बार सर्विस कराने में 25 हजार रुपए का खर्च आएगा। रोड टैक्स 1 रुपए प्रति सीट देना होता है। इसलिए इनके ऊपर रोड टैक्स का ज्यादा भार नहीं है।

संशय में आपरेटर

 स्कूल संचालकों ने बसों की डिमांड नहीं की है, लेकिन यदि डिमांड की जाती है उसे सड़क पर चलाने के लिए डेढ़ से ढाई लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे। यदि संक्रमण बढ़ता है तो कुछ महीने में फिर से स्कूल बंद हो गए तो आपरेटर घाटे में चले जाएंगे। अधिकतर बसें फाइनेंस पर थी। घर से किस्त भरी गई। किस्तें भरने के लिए लोगों की संपत्तियां बिक गईं, क्योंकि बैंकों ने कोई राहत नहीं दी। मार्च 2020 में डीजल काफी सस्ता था। अभी डीजल 97.29 रुपये लीटर चल रहा है। 50 फीसद बच्चों के साथ ही बस चलानी पड़ेगी। किराया दुबारा निर्धारण होना है। इन सभी कारणों से आपरेटर संशय की स्थिति में है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.