होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम करने पर लगी मुहर

Updated on 04-02-2022 05:53 PM

भोपाल   प्रदेश की धार्मिक नगरी होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम करने पर मुहर लग गई है। इससे पूर्व में भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशनऔर मिंटो हाल  का नाम बदला जा चुका है। मध्य प्रदेश को गुलामी के कलंक से  मुक्त करने के लिए और शहरों के नाम बदले जाएंगे। इनमें सीहोर जिले का नसरुल्लागंज, रायसेन जिले का औबेदुल्लागंज, सुल्तानपुर, गौहरगंज, बेगमगंज सहित अन्य शहरों-कस्बों के नाम शामिल हैं। इन शहरों से नाम बदलने की मांग उठने लगी है। इनमें से नसरुल्लागंज का नाम भेरूंदा करने की घोषणा मुुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 फरवरी 2021 को कर चुके हैं। वहीं भोपाल नगर निगम परिषद वर्ष 2017 में शहर का नाम भोजपाल करने का प्रस्ताव पारित कर शासन को भेज चुकी है, जो लंबित है।

ऐसे ही विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) रहते हुए रामेश्वर शर्मा ने ईदगाह हिल्स का नाम बदलकर गुरुनानक टेकरी करने और सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लालघाटी एवं हलालपुर का नाम बदलने की मांग की है। भोपाल जिला और इसके आसपास के शहरों पर नवाबी हुकूमत का बड़ा असर पड़ा है। नवाब परिवार के सदस्यों और उनके नजदीकी लोगों की जहां-जहां रियासत थी, उन शहरों के नाम बाद में उन्हीं के नाम पर रख दिए गए। भोपाल, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद जिलों के ज्यादातर शहरों के नाम इसीलिए पड़े हैं। जिन्हें बदलने की मांग वर्ष 2006 से लगातार उठ रही है। प्रदेश में ऐसे शहरों के नाम बदलकर भारतीय संस्कृति की पहचान फिर से कायम करने की शुरुआत की गई है।बताया जाता है कि रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज शहर का नाम भोपाल नवाब सुल्तानजहां बेगम के दूसरे पुत्र औबेदुल्ला खां के नाम पर है। नवाब सुल्तानजहां बेगम के पहले पुत्र नसरुल्ला खां को सीहोर जिले के भेरूंदा (नसरुल्लागंज) की जागीर देकर नामकरण किया था।

 रायसेन जिले का तहसील मुख्यालय गौहरगंज का नाम भोपाल नवाब हमीदउल्लाह खां की बेटी आबिदा सुल्तान के नाम पर रखा गया है। उन्हें गौहर महल के खिताब से नवाजा गया था। भोपाल में परमार वंश के राजा भोज ने यहां 1000 ईस्वी से 1055 ईस्वी तक राज किया। शहर का नाम नवाब शासन से पहले भू-पाल था। इसलिए अब भोजपाल करने की मांग है। भोपाल के ईदगाह हिल्स इलाके में गुरुद्वारा है। यहां करीब पांच सौ साल पहले सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव रुके थे। यहां गुरु के पैरों के निशान हैं। इसलिए इस स्थान का नाम गुरुनानक टेकरी करने की मांग उठी है।वर्ष 1909 में भारत के तत्कालीन वायसराय लार्ड मिंटो भोपाल आए थे। उन्हें राजभवन में रुकवाया गया था, वे वहां की व्यवस्थाओं से नाराज थे। तब तत्कालीन नवाब सुल्तानजहां बेगम ने 12 नवंबर 1909 को लार्ड मिंटो से इस हाल की नींव रखवाई और उन्हीं के नाम पर नामकरण हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.