फिर इंग्लैंड लौटना चाहती हैं स्वर्ग की तलाश में आईएसआईएस से जुड़ने वाली शमीमा बेगम

Updated on 24-11-2021 07:52 PM

दमिश्क इंग्लैंड में बेथनल ग्रीन स्कूल की छात्रा शमीमा बेगम इंग्लैंड से भागकर सीरिया पहुंची और आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल हो गई थी। शमीमा बेगम ने बताया कि आतंकी समूह में शामिल होने से पहले ऑनलाइन मिले दोस्तों और दूसरे पुरुषों ने उसे अच्छी तरह मानसिक रूप से तैयार कर दिया था।

सीरिया के एक जेल कैंप से वर्चुअल इंटरव्यू में उसने कहा कि वह ब्रिटेन में मुकदमे के लिए जाना चाहती हैं। शमीमा बेगम ने पूछताछ करने के लिए ब्रिटिश अधिकारियों को आमंत्रित किया है। शमीमा बेगम ने कहा जब उसने 2015 में यूके छोड़ा तो उसे 'ब्रिटेन से नफरत नहीं थी', बल्कि वह अपनी जिंदगी से नफरत करती थी, क्योंकि वह 'बहुत संकुचित' महसूस करती थी।

शमीमा बेगम ने इस्लामिक स्टेट के साथ अपने अनुभवों और सीरिया में जीवन के बारे में बात की। इंटरव्यू शुरू होने से पहले उन्होंने कहा कि क्या मैं अपना मास्क पहने रह सकती हूं? क्योंकि आज मैं बदसूरत लग रही हूं।

यह इंटरव्यू पूर्वोत्तर सीरिया में एक जेल शिविर में हुआ और शमीमा बेगम भले ही अपनी काली इस्लामिक स्टेट पोशाक से मुक्त हैं, लेकिन अपने कुख्यात अतीत की कैदी बनकर रह गई हैं। 15 साल की उम्र में उन्होंने 'स्वर्ग के वादे' पर लंदन में अपने घर को छोड़ दिया था, लेकिन सीरिया जाकर उन्हें 'धरती पर नरक' का एहसास हुआ। अब उनका कहना है कि उनसे कानून की अदालत में लड़ने को तैयार हूं, लेकिन मुझे मौका नहीं दिया जा रहा है।

  शमीमा बेगम इस लड़ाई को ब्रिटेन में लड़ना चाहती हैं। वह जेल जाने की भी उम्मीद करती हैं। हालांकि वह सिर्फ एक ही अपराध को स्वीकार करती हैं और वह है लंदन छोड़कर सीरिया की यात्रा करना। उन्होंने कहा यह केवल एक ऐसा फैसला नहीं था, जिसे मैंने बहुत जल्दी लिया था, बल्कि इसके बारे में मैंने कुछ समय के लिए सोचा था। मैं बहुत संकुचित महसूस कर रही थी और मुझे लगा कि मैं ब्रिटेन में एक ब्रिटिश महिला के रूप में वह जीवन नहीं जी सकती जो मैं चाहती थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.