इंफाल में शहीद हुआ रतलाम जिले का सै‎निक लोकेश कुमावत

Updated on 03-12-2021 09:46 PM

भोपाल प्रदेश के रतलाम आर्मी की इंफाल यूनिट में पदस्थ जिले के जावरा विकासखंड के ग्राम मावता निवासी सैनिक लोकेश कुमावत इंफाल में शहीद हो गया। इसकी सूचनामिलने पर गांव में माहौल गमगीन हो गया। सैनिक के स्वजनों को सैन्य अधिकारियों से संक्षिप्त सूचना में बताया गया कि लोकेश अब नहीं रहे।

जानकारी मिलने पर पिपलौदा जनपद के उपाध्यक्ष श्यामसिंह, कालूखेड़ा थाना प्रभारी बीएल भाभर सहित अन्य अधिकारी गुरुवार शाम मावता पहुंचे। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने अंतिमयात्रा के मार्ग की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। जनपद उपाध्यक्ष श्यामसिंह ग्रामीणों ने बताया कि लोकेश 12वीं तक पढ़ने के बाद सेना में जाने की तैयारी में जुट गया था। उसे बचपन से सेना में जाने का जज्बा था।

अंतिम संस्कार रियावन मार्ग स्थित खेल मैदान पर किया जाएगा। इसी मैदान में वह सेना में जाने की तैयारी करता था। उसके नहीं रहने की सूचना सेना यूनिट ने बुधवार सुबह छह से सात बजे के बीच उसके पिता के फोन पर दी और केवल इतना बताया था कि लोकेश नहीं रहा। पार्थिव शरीर मणिपुर से गुरुवार रात में इंदौर एयरपोर्ट लाया गया। उसके रिश्तेदार कुछ ग्रामीण इंदौर के लिए रवाना हो गए थे। शुक्रवार सड़क मार्ग से उनका पार्थिव शरीर गृह ग्राम मावता लाया जाएगा। आज शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 जानकारी के अनुसार सेना में पदस्थ 22 वर्षीय लोकेश कुमावत पुत्र मुकेश कुमावत निवासी ग्राम मावता थाना कालूखेड़ा वर्ष 2019 में सेना में भर्ती हुआ था। उसकी ड्यूटी मणिपुर के इम्फाल यूनिट में थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई साढ़े 17 वर्षीय विशाल है। उसके पिता खेती करते हैं।

 छोटा भाई 12वीं में अध्ययनरत है। उसकी मां को जानकारी नहीं दी गई है। मां को पता नहीं चले। इसके चलते उसके घर के बाहर भीड़ भी जमा नहीं होने दी गई है। लोकेश के सेना में चयन के बाद पोस्टिंग पर जाने से पहले मां अन्य स्वजनों ने तिलकर लगाकर लोकेश को रवाना किया था। अब शव तिरंगे में लिपटकर गांव लाया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.