नई दिल्ली : एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल्स नई दिल्ली के प्रख्यात सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. पुष्पिंदर गुलिया ने आज कहा कि प्रारंभिक अवस्था में सर्जिकल इलाज करवाना कैंसर के इलाज के लिए बेहतर विकल्प प्रदान करता है। नियमित रूप से शहर में स्पेशलिटी ओपीडी आयोजित करने वाले सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट ने यह भी कहा कि शुरुआती जांच और उन्नत उपचार कैंसर रोगियों को बेहतर जीवन देते हैं।
डॉ. गुलिया मणिपाल हॉस्पिटल्स नई दिल्ली में सर्जिकल आॅन्कोलॉजी के कंसल्टेंट और बहुत ही अनुभवी सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट हैं जो स्तन कैंसर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) गायनेकोलॉजिकल थोरैसिक हेपेटोलॉजी और यूरो-गायनेकोलॉजी ऑन्कोलॉजी के विशेषज्ञ हैं ऑन्कोलॉजी के इन क्षेत्रों में उनकी विशेषज्ञता से उन सभी लोगों को लाभ होने की उम्मीद है जो इन गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।
डॉ. गुलिया ने कहा, “कई रोगी कोविड-19 के डर से निदान, उपचार और देखभाल में देरी कर रहे हैं और यह नजरिया घातक हो सकता है। अगर जल्दी पता चल जाए तो कुछ कैंसर ठीक हो सकते हैं या प्रभावी रूप से संभाले जा सकते हैं। इसलिए, हम बेहतर क्लीनिकल परिणाम के लिए इसे जल्दी पता लगाने और समय पर उपचार शुरू करने के लिए लक्षणों की जांच कराने और जागरूकता पर जोर देते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “स्तन और गायनेकोलॉजिकल कैंसर आम हैं। महिलाएं शुरुआती जांच और इलाज से बचती हैं कैंसर के कई कारण हैं पैसिव स्मोकिंग सहित धूम्रपान करने तम्बाकू उत्पादों का सेवन कार्यस्थल पर रेडियोधर्मी सामग्री (रेडॉन) एस्बेस्टोस निकल और क्रोमियम के संपर्क में आने वायु प्रदूषण पारिवारिक इतिहास एचआईवी संक्रमण और पर्यावरणीय जोखिम वाले कारक कैंसर के मुख्य कारण हैं।”
डॉ. गुलिया ने कहा, “हम लोगों को इस बारे में जागरुक करना चाहते हैं कि शुरुआती जांच या पहचान से कैंसर के इलाज में काफी मदद मिलती है। अगर जल्दी पता चल जाए तो स्तन, सर्वाइकल और कई अन्य कैंसर ठीक होते हैं। दुर्भाग्य से, हमें अधिकांश मामले स्थिति बिगड़ने पर पता चलते हैं। प्रारंभिक चरण में सर्जरी बेहतर इलाज देती है। स्थिति बिगड़ने में भी उपचार से अक्सर कैंसर की प्रगति को धीमा किया जा सकता है।”
मणिपाल हॉस्पिटल्स नई दिल्ली ने शहर में अपनी स्पेशलिटी (ऑन्कोलॉजी) ओपीडी को फिर से शुरू किया है इसके साथ, रोगी विशेषज्ञ की राय ले रहे हैं और वे आगे निदान और उपचार की योजना बना रहे हैं अस्पताल कैंसर के साथ ही उच्च-स्तरीय प्रक्रियाओं और उपचारों की उपलब्धता के बारे में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी भी ली है।
मणिपाल हॉस्पिटल्स में अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय रोगी देखभाल वाला ऑन्कोलॉजी का उत्कृष्टता केंद्र है यह उन लोगों के लिए अत्याधुनिक उपचार भी प्रदान करेगा जो स्तन जीआई गायनेकोलॉजिकल और अन्य प्रकार के कैंसर से पीड़ित हैं और जिन्हें उन्नत इलाज की जरूरत है।