कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर पूरी सतर्कता एवं सावधानी बरतें- मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 09-01-2022 06:09 PM

भोपाल। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में राजघाट कॉलोनी स्थित निवास पर जनता से वन-टू-वन मुलाकात कर समस्याओं का निराकरण किया। उन्होंने आगंतुकों से कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर पूरी सावधानी और सतर्कता बरतने का आग्रह किया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिये जिले में चिकित्सा के पर्याप्त बंदोबस्त किये गये हैं।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने 3 जनवरी से बच्चों के वैक्सीनेशन के लिये प्रारंभ किये गये अभियान में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिये कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाये। मास्क लगाकर रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, समय-समय पर हैण्ड वॉश करें, स्वयं भी बचाव करें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा है कि जिले के अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड, रेमडेसिविर इंजेक्शन, दवाइयों के साथ ही पर्याप्त मात्रा में मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध है।

- बड़ौनी कार्यक्रम में हुए शामिल

मंत्री डॉ. मिश्रा बड़ौनी में समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहीं उत्थान भी होता है। उन्होंने बड़ौनी के समाज-सेवियों द्वारा कोरोना संकट काल में की गई आम जनता की मदद की सराहना की।

- वृन्दावन धाम में स्व. चतुर्वेदी को दी श्रद्धांजलि

मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया के वृन्दावन धाम में वरिष्ठ अधिवक्ता, पत्रकार, समाज-सेवी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. टी.एन. चतुर्वेदी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा में पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. चतुर्वेदी, सामाजिक क्षेत्र में दिये गये योगदान के लिये सदैव याद किये जायेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.