थैंक यू पीएम नरेंद्र मोदी, इंटरनेशनल सोलर अलायंस में हुआ शामिल: अमेरिका

Updated on 11-11-2021 08:06 PM

ग्लासगो अमेरिका ने कहा है कि वह इंटरनेशनल सोलर अलायंस में शामिल होगा। जलवायु के लिए विशेष तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष प्रतिनिधि जॉन कैरी ने ग्लासगो में आयोजित काप 26 की बैठक में इसकी घोषणा की है। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के लिए केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव का धन्यवाद किया है। वैश्विक ऊर्जा को उत्प्रेरित करने के लिए बने इस अलायंस की घोषणा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस जलवायु शिखर सम्मेलन 2015 में की थी।

जानकारी के अनुसार इस आईएसए के फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला अमेरिका 101वां देश है। जॉन कैरी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 1.5 डिग्री सेल्सियस वार्मिंग की सीमा को बनाए रखने के लिए वैश्विक स्तर पर सौर ऊर्जा की तैनाती में तेजी लाना अहम है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अमेरिका के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे सौर गठबंधन आईएसए को मजबूती मिलेगी और इससे भविष् में दुनिया को ऊर्जा का एक स्वच्छ स्रोत प्रदान करने की कार्रवाई को बढ़ावा मिलेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन कैरी ने इस फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि हम इंटरनेशनल सोलर अलायंस में शामिल होकर खुश हैं, इसके निर्माण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत् किया है। हमने इस अलायंस के बारे में जानकारी ली है और हम अलायंस का हिस्सा बनकर प्रसन् हैं। इससे दुनिया में सौर ऊर्जा की तैनाती बहुत तेजी के साथ होगी। विकासशील देशों में विशेष रूप से विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि हमने डिटेल् पर काम किया है और यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसका हिस्सा बनकर हम प्रसन् हैं।

इंटरनेशनल सोलर अलायंस के तहत अब 101 देश सौर ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ाने के लिए तैयार हैं और इसके लिए 2030 तक 1000 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश का लक्ष् तय किया गया है। इस अलांयस के तहत सौर ऊर्जा की लागत को कम करने का भी लक्ष् है. इसमें शामिल देशों में सौर ऊर्जा से चलने वाले उपकरणों की संख्या में भी बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस मुहिम को लेकर दुनियाभर में समर्थन और तारीफ मिल रही है। इसकी शुरुआत में ही 86 देशों ने इससे जुड़ने का फैसला कर लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.