सीएम हेल्पलाइन तथा जनसुनवाई के आवेदनों का त्वरित और समाधानपूर्वक निराकरण सुनिश्चित किया जाये - :: मुख्यमंत्री चौहान के निर्देश ::

Updated on 10-11-2021 06:49 PM

इन्दौर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन, समाधान ऑनलाइन, जनसुनवाई सहित नागरिकों की समस्याओं के निराकरण से जुड़े आवेदनों का त्वरित और समाधानपूर्वक निराकरण सुनिश्चित किया जाये। नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में पूरा ध्यान केन्द्रित कर आमजन को सुशासन उपलब्ध कराये। लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

मुख्यमंत्री चौहान आज वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के तहत दर्ज प्रकरणों की निराकरण की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भोपाल से मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इन्दौर से इस वीडियो कांफ्रेसिंग में कलेक्टर मनीष सिंह, पुलिस अधीक्षक महेश चंद्र जैन तथा आशुतोष बागरी, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु चंद्र, अपर कलेक्टर पवन जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर  मुख्यमंत्री चौहान ने समाधान ऑनलाइन के अंतर्गत विभिन्न जिलों के चयनित आवेदनों का निराकरण किया।

उन्होंने इन्दौर जिले के महू के आवेदक सुरज से चर्चा की। उसने बताया कि उसे मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल द्वारा प्लाट आवंटन में गढ़बड़ी की गई है, उन्हें दूसरे नम्बर का प्लाट दिया जा रहा है, जबकि उसे अन्य नम्बर का प्लाट आवंटित हुआ है। मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर मनीष सिंह से कहा कि वे प्रकरण की अपने स्तर पर विस्तार से समीक्षा कर आवेदक की समस्या का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने अन्य जिलों के आवेदकों की समस्याओं का निराकरण करते हुये अधिकारियों के निर्देश दिये कि वे हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत प्राप्त ऋण आवेदनों को लम्बे समय तक लंबित नहीं रखें। त्वरित निराकरण कर हितग्राही को पात्रता के अनुसार ऋण उपलब्ध कराये। बेवजह नागरिकों को परेशान नहीं किया जाये। उन्होंने एक अन्य जिले के प्रकरण में निर्देश दिये कि विद्यार्थियों को जैसे ही परीक्षा परिणाम निकले वैसे ही तुरंत बाद मार्कशीट उपलब्ध कराये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
Advt.