पिता ने जिस देश को दिलाई आजादी, बेटी उसे ही छोड़कर भागी, बांग्लादेश की 'लौह महिला' की कहानी

Updated on 05-08-2024 05:17 PM
ढाका: बांग्लादेश में जारी कोटा विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधामंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। वह देश छोड़कर भाग गई हैं। 2009 से बांग्लादेश पर शासन कर रहीं शेख हसीना के हेलीकॉप्टर पर सवार होकर भारत आने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, शेख हसीना का हेलीकॉप्टर नई दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। हसीना का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब हजारों प्रदर्शनकारी राजधानी ढाका की सड़कों पर उतर आए हैं। ढाका में प्रधानमंत्री आवास में भी प्रदर्शनकारी घुस गए हैं। पिछले महीने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के दौरान करीब 300 लोग मारे गए हैं। पिछले महीने छात्रों का विरोध प्रदर्शन सिविल सेवा नौकरियों में कोटा खत्म करने की शांतिपूर्ण मांग के साथ शुरू हुआ था। लेकिन, अब यह एक व्यापक सरकार विरोधी आंदोलन और राष्ट्रव्यापी अशांति में बदल गया है। प्रदर्शनकारियों की सबसे बड़ी मांग शेख हसीना का इस्तीफा था।

शेख हसीना: बांग्लादेश की लौह महिला


शेख हसीना को बांग्लादेश की लौह महिला के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कुल 15 साल बतौर प्रधानमंत्री देश पर शासन किया। उनके शासनकाल में बांग्लादेश ने तेजी से प्रगति की और देश की अर्थव्यवस्था ने पाकिस्तान को भी पछाड़ दिया। शेख हसीना ने प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश में कट्टरपंथ को कम किया और देश को विकास के रास्ते पर लेकर आईं। उन्होंने दुनिया के हर उस देश से मदद ली, जिसकी उनके देश को जरूरत थी। यही कारण है कि बांग्लादेश ने चीन से भी उतने ही मजबूत संबंध बनाए, जिसने भारत से। हसीना के शुरुआती कार्यकालों में बांग्लादेश के अमेरिका से भी रिश्ते काफी मजबूत थे, लेकिन वे समय के साथ कमजोर होते चले गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.