एक बार फिर 2000 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी सरकार

Updated on 18-09-2021 11:50 PM

भोपाल राज्य सरकार एक बार फिर दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष में यह तीसरा मौका है, जब सरकार बाजार से पैसा उठा रही है। दावा किया जा रहा है यह कर्ज राज्य के विकास कार्यों के लिए लिया जा रहा है। कर्ज 10 साल के लिए है। इससे पूर्व सरकार ने इनती ही रकम कर्ज के रूप में ली थी, जो 5 साल के लिए है।

दरअसल, 4-5 साल से सरकारी खजाने की माली हालत ज्यादा खराब हूई है। कोरोना काल में तो स्थिति और बिगड़ गई। राज्य को टैक्स कम मिला, बहीं काम-धंधा ठप होने से लोगों को आर्थिक लाभ देने पड़े। सरकार को कोरोना के इलाज और संक्रमण रोकने में भी बड़ी राशि खर्च करनी पड़ी।

बजट से ज्यादा कर्ज है राज्य पर

राज्य का बजट 2 लाख 4 हजार करोड़ का है, जबकि 2 लाख 53 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज है। चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक यह कर्ज और बढऩे की संभावना जताई जा रही है।

स्टार्टअप के लिए अनुकूल वातावरण बना

वही दूसरी ओर राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयों में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि देश में स्टार्टअप के लिए अनुकूल वातावरण बना हुआ है। फूड एंड एग्रीकल्चर सेक्टर में ग्रोथ की अपार संभावनाएं हैं। केंद्र सरकार ने कृषि से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं के लिए एक लाख करोड़ का एग्री-इन्फ्रा-फंड भी बनाया है। शुरुआती पूंजी उपलब्ध कराने के लिए एक हजार करोड़ रुपए का सीड फंड शुरू किया है। उन्होंने कहा कि स्र्टाटअप को बड़ा बाजार भी उपलब्ध कराया गया है। सरकारी टेंडर्स में स्र्टाटअप को भी उतना ही मौका मिल रहा है जितना किसी बड़ी कंपनी को। अब तक करीब 8 हजार स्टार्टअप जेम पोर्टल पर रजिस्टर हैं, जिन्होंने लगभग 2,300 करोड़ रुपए का व्यापार भी किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.