भारत के दुश्मन हक्कानी नेटवर्क के मु‎खिया की हत्या

Updated on 03-11-2021 09:13 PM

काबुल अफगानिस्तान में तालिबान राज आने के बाद पाकिस्तान के पालतू आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क को सबसे बड़ा झटका लगा है। तालिबान सरकार में गृह मंत्री बने हक्कानी नेटवर्क के मुखिया सिराजुद्दीन हक्कानी के मुख् सैन् रणनीतिकार और काबुल के कमांडर हमदुल्ला मुखलिस की एक भीषण आत्मघाती हमले में मौत हो गई है।

काबुल पर कब्जे के बाद हमदुल्ला ही सबसे पहले राष्ट्रपति अशरफ गनी के कार्यालय में घुसा था। गनी की कुर्सी पर बैठे मौलवी हमदुल्ला मुखलिस की तस्वीरें वायरल हो गई थीं। काबुल में मंगलवार को हुए दो जोरदार बम धमाकों और फायरिंग की घटनाओं में अब तक कम से कम 25 लोग मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि हमदुल्ला तालिबान की स्पेशल फोर्स बद्री ब्रिगेड का कमांडर भी था। इसी ब्रिगेड को काबुल में सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है। तालिबानी कमांडर की मौत से हक्कानी नेटवर्क को बहुत बड़ा झटका लगा है।  इससे पहले हमदुल्ला पाकटिका और खोश् प्रांतों में तालिबान का शैडो गवर्नर रह चुका था।

अभी तक इस हमले की किसी गुट ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन माना जा रहा है कि इस आत्मघाती हमले को आईएसआईएस के संगठन के आतंकियों ने अंजाम दिया है। अफगानिस्तान के चर्चित पत्रकार बिलाल सरवरी ने ट्वीट करके कहाकि आईएसआईएस के आतंकी अब अपने पहले सबसे महत्वपूर्ण टारगेट की हत्या करने में सफल हो गए हैं। हमदुल्ला तालिबान का सबसे करिश्माई नेता था।

इससे निश्चित रूप से तालिबानी नेतृत् हिल गया होगा। बिलाल ने कहा कि आने वाले दिनों और महीनों में होने वाली घटनाओं पर हमें करीबी नजर रखनी होगी। बताया जा रहा है कि बंदूकधारियों के एक समूह ने काबुल से सबसे बड़े सैन्य अस्पताल पर हमला कर अंधाधुंध फायरिंग की। बाद में तालिबान के लड़ाकों के साथ हुए मुठभेड़ में हमलावरों को मार गिराया गया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान तालिबान का शीर्ष कमांडर मौलवी हमदुल्ला मुखलिस भी मारा गया है। यह तालिबान के काबुल मिलिट्री कोर का प्रमुख था। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि विस्फोट 400 बिस्तरों वाले सरदार मोहम्मद दाउद खान अस्पताल के प्रवेश द्वार पर हुए। इसके बाद इस्लामिक स्टेट के बंदूकधारियों के एक समूह ने हमला किया, जिनमें से सभी 15 मिनट के भीतर मारे गए।

मुजाहिद ने यह भी बताया कि तालिबान के स्पेशल फोर्सेज कमांडो टीम को हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल परिसर में एयर ड्रॉप किया गया। इससे हमलावरों को अस्पताल परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया और सभी को गेट या आंगन में ही मार गिराया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.