नगर निगम का दारोगा चालान न काटने के ऐवज मे ले रहा था अहाता संचालक से पॉच हजार की रिश्वत

Updated on 20-09-2021 11:36 PM

भोपाल। राजधानी की लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के दारोगा को देशी शराब अहाता संचालक से पॉच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो दबोचा है। आरोपी दारोगा शराब अहाते मे हो रही गंदगी का चालान काटने के लिये यह घूस ले रहा था, ओर अहाते की साफ सफाई कराने के ऐवज मे हर महीने चार हजार रुपये देने की मांग कर रहा था। मामले मे फरियादी देशी शराब अहाता संचालक दिनेश त्रिपाठी ने दारोगो द्वारा पॉच हजार की रिश्वत मांगे जाने की शिकायत लोकायुक्त टीम से कर दी, जिसके बाद टीम ने उसे सोमवार को बागमुगलिया इलाके में पॉच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा लिया। अफसरो ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक दिनेश त्रिपाठी (37) निवासी बाग मुगालिया ने बीती 16 सिंतबर को लिखित शिकायत करते हुए बताया था, कि वो बाग मुगालिया क्षेत्र मे ही स्थित देशी शराब अहाता के संचालक है।

उनका आरोप था कि नगर निगम दरोगा दीपक बाथम द्वारा उनके अहाता में गंदगी  होने से चालन नही काटने के ऐवज में पॉच हजार रूप्ये रिश्वत की मांग के साथ ही अलग से अहाता साफ सफाई के लिये हर महीने 4 हजार रुपये देने की भी बात कही। अधिकारियो ने आगे बताया कि फरियादी की शिकायत की जॉच कराई गई, जिसके सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने आरोपी को रंगे हाथो दबोचने के लिये योजना तैयार की। योजना के अनुसार सोमवार को दोपहर करीब पौने एक बजे दीपक बाथम दरोगा नगर निगम वार्ड क्रमांक 53 ने जैसै ही फरियादी दिनेश त्रिपाठी अहाता संचालक से 5 हजार की घूस ली वहॉ पहले से जाल बिछाकर बैठी लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। लोकायुक्त टीम ने आरोपी दीपक बाथम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.