ऑडिट में सामने आया पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी का गड़बड़झाला

Updated on 01-01-2022 06:05 PM

 भोपाल प्रदेश में एक तरफ बिजली कंपनियां घाटे का हवाला देकर बिजली दरों में लगातार वृद्धि कर जनता पर बोझ डाल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ मप्र पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी  ने नियमों को ताक पर रखकर 452 करोड़ की लागत से 155 ट्रांसफॉर्मर खरीदे है,जिन पर ज्यादा राशि खर्च की गई है।

 कंपनी के इस गड़बड़झाले का खुलासा कैग की रिपोर्ट में हुआ है। कैग ने आपत्ति उठाई है कि ज्यादा कीमत पर ट्रांसफॉर्मर क्रय करने और टेंडर प्रक्रिया का पालन सही ढंग से नहीं करने की वजह  से सरकार को 58.51 करोड़ की चपत लगी है।

गौरतलब है कि मप्र पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी प्रदेश में पारेषण प्रणाली का विकास, रखरखाव और मरम्मत के साथ ही ट्रांसफॉर्मर की खरीदी करती है। कंपनी ने प्रदेश में विद्युत  उपकेंद्रों की स्थापना करने 155 ट्रांसफॉर्मर खरीदने 19 टेंडर जारी किए थे। कंपनी इसके लिए कम दर का निर्धारण नहीं कर सकी और महंगी दर पर ट्रांसफॉर्मर खरीदने के लिए पिछली खरीदी की तुलना में उच्च मूल्य पर खरीदने को मजबूर हुई।

कंपनी एल-2 बोलीदाता से एल-1 पर की गई खरीदी दर को प्रतिबंधित करने में भी विफल रही और समझोते में मूल्य गिरावट की धारा और 50 प्रतिशत मात्रा में कमी की शर्तों को शामिल करने में विफल रही। कंपनी ने 18 टर्नकी ठेकों में से 12 टर्नकी ठेकों में  (बीपीआईटीएस)की सिफारिशों को नजरअंदाज करते हुए ट्रांसफॉर्मर क्रय किए, जिसके चलते सरकार को 58.51 करोड़ की चपत लगी।

 रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी कुशलता से धन का प्रबंधन नहीं कर सकी, जिसके कारण वित्तीय संस्थाओं को ब्याज के भुगतान के रूप में हानि उठानी पड़ी। इसके अलावा धनराशि अवरुद्ध रखने, कमीशनिंग में देरी हुई। क्योंकि स्थापना के लिए साइट की तैयारी किए बिना ट्रांसफॉर्मर की खरीदी के आर्डर दे दिए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.