गमी में शामिल होने गए ठेकेदार के घर चोरों ने धावा बोल उडाया दिया ढाई लाख का माल

Updated on 18-09-2021 11:50 PM

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके मे स्थित ओल्ड सुभाष नगर में रहने वाले एक ठेकेदार के सूने घर का ताला चटकाकर बदमाशों ने सवा दो लाख की नकदी, सोने की अंगूठी और होमथिएटर सहित करीब ढाई लाख का माल समेटकर रफुचक्कर हो गए। वारदात के समय फरियादी परिवार सहित दादी का निधन होने पर छिंदवाड़ा गया हुआ था। मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर बदमाशो की सुरागशी के लिये घटना स्थल के पास पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। ऐशबाग पुलिस के अनुसार फरियादी अक्षय सिंह सेंगर (30) ने अपनी शिकायत मे बताया कि वो एमआईजी 16 ओल्ड सुभाष नगर में रहते हैं। बीती 12 सितंबर को छिंदवाड़ा में रहने वाली उनकी दादी की निधन की सूचना मिलने पर वो परिवार सहित छिंदवाड़ा चले गये थे। दो दिन पहले उनके कर्मचारी हनी ने उनसे कार की चाबी मांगी थी। फरियादी ने उसे कार की चाबी घर में होने की बात कही। फरियादी ने बताया कि मकान की एक चाबी हनी के पास थी। कर्मचारी हनी कार की चाबी देखने के लिए शाम के समय घर पहुंचा। जहां उसने देखा की मेन गेट का ताला टूटा पा था, ओर अंदर रखा होम थियेटर गायब था, उसने तुरंत ही इसकी सूचना फोनकर अक्षय को दी। सूचना मिलने पर अक्षय छिंदवाड़ा से वापस लौटे, चेक करने पर पता लगा की घर में रखी दो लाख बीस हजार की नकदी, एक सोने की अंगूठी भी गायब थी। इसके बाद में उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.