बाघों की अब ड्रोन से होगी निगरानी, पन्ना में प्रयोग शुरू

Updated on 03-12-2021 09:46 PM

 भोपाल मध्यप्रदेश में अब बाघों कीनिगरानी ड्रोन से की जाएगी। इसका आगाज पन्ना टाइगर रिजर्व सेकिया जा रहा है। पार्क प्रबंधन ने इसकेलिए बाकायदा एक दल का गठनकिया है, जो पार्क के उन क्षेत्रों में ड्रोन से नजर रख रहा है, जहां बाघों की ज्यादा आवाजाही है। यह प्रयोग बाघों की निगरानी के लिए बेहतर बताया जा रहा है। इसलिए अब कान्हा, बांधवगढ़, पेंच पार्क में भी बाघों की निगरानी के लिए ड्रोन खरीदने की तैयारी है।वर्ष 2008 में पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ प्रजाति खत्म हो गई थी। इस प्रजाति को पार्क में फिर से बसाया गया है। ऐसे में उनकी ज्यादा देखरेख करना पड़ी है। इस साल प्रदेश में 39 बाघों की मौत हुई है। उनमें शिकार के नौ मामले बताए जा रहे हैं। जिसे देखते हुए वन्यप्राणी मुख्यालय ने ड्रोन से बाघों और जंगल की निगरानी करने के निर्देश दिए थे।

 यह प्रयोग पन्ना टाइगर रिजर्व में शुरू हो चुका है। करीब छह माह से वहां ड्रोन दस्ता (दल) बाघों की निगरानी कर रहा है। घनी झाड़ियों या पथरीली चढ़ाई के कारण जहां आसानी से पहुंचना संभव भी नहीं है। वहां भी ड्रोन से आसानी से देखा जा सकता है। इस प्रयोग को काफी सराहा जा रहा है। जिसे देखते हुए वन्यप्राणी मुख्यालय प्रदेश के अन्य बड़े टाइगर रिजर्व कान्हा, बांधवगढ़, पेंच में भी यह व्यवस्था शुरू करने की तैयारी कर रहा है। संबंधित पार्क प्रबंधन को इस संबंध में काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

पन्ना टाइगर रिजर्व में गठित किया गया ड्रोन दल दिन-रात निगरानी करता है। इस दल में वाहन के अलावा पालियों में कर्मचारी लगाए गए हैं, जो बाघ की आवाजाही वाले इलाके में सक्रिय रहते हैं। किसी बाघ के ज्यादा समय एक ही जगह रुकने, अचानक उपस्थिति नहीं दिखाई देने की स्थिति में भी इस दल को बाघ की तलाश में लगाया जाता है। इस बारे में मध्य प्रदेश के मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक आलोक कुमार का कहना हैकि पन्ना टाइगर रिजर्व में ड्रोन से निगरानी का प्रयोग अच्छा रहा है। इसलिए दूसरे पार्कों में भी ड्रोन से निगरानी शुरू कराने पर विचार कर रहे हैं। संबंधित प्रबंधन से कार्ययोजना मांगी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.