अब तक 412 दिव्यांग, 80 प्लस आयु के मतदाताओं ने किया घर बैठे मतदान

Updated on 23-10-2021 06:38 PM

 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति एवं दिव्यांग जनों के लिए इस बार पोस्टल बैलट के माध्यम से घर बैठे मतदान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

 रैगांव विधानसभा उप निर्वाचन में क्षेत्र के ऐसे 914 मतदाताओं में घर बैठे पोस्टल मतदान की सुविधा चाही थी। जिनमें 2 दिनों में 14 मतदान दलों द्वारा घर-घर जाकर 412 ऐसे मतदाताओं का पोस्टल मतदान कराया जा चुका है।


     पोस्टल मतदान के प्रभारी नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुरेश जादव ने बताया कि क्षेत्र के ऐसे कुल 914 मतदाताओं का पोस्टल मतदान कराने 14 मतदान दल गठित कर 21 से 25 अक्टूबर के बीच पोस्टल मतदान संपन्न कराने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

प्रथम दिवस 21 अक्टूबर को इन 14 दलों द्वारा 204 मतदाताओं के घर पहुंचकर पोस्टल मतदान कराया गया। इनमें 123 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के तथा 81 दिव्यांग मतदाता रहे। इसी प्रकार दूसरे दिन 22 अक्टूबर को 138 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के तथा 70 दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया है। इस प्रकार कुल 914 मतदाताओं में से 412 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.