जवाहर चौक के व्यापारियों ने लगाया आरोप

Updated on 09-09-2021 11:32 PM

भोपाल जवाहर चौक व्यापारी संघ ने आरोप लगाया है कि स्मार्ट सिटी द्वारा 140 दुकानदारों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। 3 जनवरी 2020 को जवाहर चौक पानी की टंकी के पास से हटाए गए 140 दुकानदार जो नगर निगम द्वारा आवंटित थे उनको जबरन हटाया गया था। अब स्मार्ट सिटी के अधिकारी दुकानदारों को जबरन हाट बाजार में भेजने की गुपचुप तैयारी कर रहे हैं। जबकि हाट बाजार स्मार्ट सिटी द्वारा ऑफर के साथ दूसरों को बेचा जाना था। हाट बाजार में कई प्रकार की गलतियां होने के कारण लोग उन दुकानों को नहीं खरीद रहे हैं। इसलिए स्मार्ट सिटी से हटाए गए दुकानदारों को जबरन वहां शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

केंद्रीय शहरी कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा द्वारा स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश थे कि इसी स्थान पर दुकानें बनाकर दुकानदारों को  शिफ्ट किया जाए। दुकानदारों से सिर्फ निर्माण लागत ही ली जाए। परंतु अब निर्माण लागत के साथ स्मार्ट सिटी, नगर  निगम जमीन की कीमत साढ़े 40,0000 लाख लेने की तैयारी कर रहा है। उक्त राशि को जबरन वसूल करने हेतु एक फरमान भी जारी किया जा रहा है जो गलत है। यह आपको बताना उचित होगा कि जब केंद्रीय शहरी कल्याण मंत्रालय के सचिव ने यह निर्देश पूर्व सीओ दीपक सिंह को दिए थे। उस वक्त नगरी प्रशासन के प्रमुख सचिव संजय दुबे भी वहां पर उपस्थित थे और कहा गया था कि इनकी दुकानें छोटी हैं इसलिए इनको बड़ी दुकान कम से कम 8 बाई10 की दुकान बना कर दें। दिनांक 5 सितंबर 2020को पूर्व सीईओ आदित्य सिंह द्वारा व्यापारी संघ के साथ जो मीटिंग की गई थी। उसमें उनके निर्देश हैं कि आपको हाट बाजार में नहीं बाजार में नहीं आप को आप की दुकानें अलग से स्मार्ट सिटी के प्लाट क्रमांक 47 एवं 49 बना बनाके कर देंगे। जिसमें मल्टी आवास भी होंगे। परंतु वहां पर शासकीय आवासों को तोडऩे के बाद निर्माण कार्य चालू कर दिया है परंतु स्मार्ट सिटी ने अभी तक वहां किसी भी प्रकार प्रकार का निर्माण चालू नहीं किया है।

जवाहर चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि जवाहर चौक के व्यापारियों ने एक ज्ञापन जवाहर चौक पर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी दिया है। साथ ही दो ज्ञापन नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह को दिया है। ज्ञापन क्षेत्रीय सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भी दिया गया है। उन्होंने भी शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कार्रवाई ना होने की स्थिति में जवाहर चौक व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय शहरी कल्याण मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को स्मार्ट सिटी की शिकायत हेतु ज्ञापन दिल्ली जाकर व्यापारी देंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.