180 की स्पीड से दौडाई बीना से इटारसी के बीच ट्रेनें

Updated on 05-09-2021 07:06 PM
भोपाल । बीना से इटारसी के बीच ट्रेनें 180  की स्पीड से दौडा कर ट्रायल देखा गया, ‎जिसमें रेलवे को सफलता ‎मिली गई है। अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन (आरडीएसओ) के ट्रायल में यह रेलवे ट्रैक उक्त गति से ट्रेनों को चलाने में सक्षम पाया गया है। आरडीएसओ ने यह ट्रायल बीते एक साल में अलग-अलग चरणों में किया था। इन ट्रायल्‍स के दौरान ट्रैक, सिग्नल, पुल, पुलियाएं और ओएचई लाइनें ट्रेनों को उच्च गति में चलाने में सक्षम पाई गईं हैं। हालांकि अभी उक्त ट्रैक पर ट्रेनों को 130 किलोमीटर प्रति घंटे से चलाने की अनुमति है। आरडीएसओ ने भविष्य में ट्रेनों की गति बढ़ाने की दिशा में अलग-अलग मंडलों में 65 ट्रायल रन किए हैं। इसमें पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के भोपाल-बीना, भोपाल-इटारसी रेलखंड और कोटा मंडल के कोटा-नागदा व कोटा-मथुरा रेलखंड को शामिल किया था। बता दें कि भोपाल-इटारसी और भोपाल-बीना रेल खंड दिल्ली-चेन्नई रेलमार्ग का प्रमुख हिस्सा है। इस मार्ग पर राजधानी, शताब्दी, दूरंतों जैसी प्रीमियम ट्रेनें चलती हैं। फिलहाल इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का दबाव अधिक है। इसे देखते हुए रेलवे ने बीना से इटारसी तक (बरखेड़ा-बुधनी रेलखंड को छोड़कर) तीसरी रेल लाइन का काम पूरा कर लिया है। ट्रेनों की ग‎ति बढने से इसका लाभ यात्रि‎यों को ‎मिलेगा और वे कम समय में अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रायल में डुअल ट्रैक्शन हाई पावर डब्‍ल्‍यूडीएपी 71000 इंजन उपयोग किए गए थे, जो कि पांच हजार एचपी के थे। इस ट्रायल में आधुनिक एसी कोचों को शामिल किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.