एम्स के हृदय रोग विभाग में कल से नहीं मिलेगा इलाज

Updated on 07-01-2022 09:53 PM

 भोपाल शहर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कल आठ जनवरी से मरीजों को हृदय रोग विशेषज्ञ की सलाह नहीं मिल पाएगी। यहां पदस्थ  एकमात्र हृदय रोग विशेषज्ञ डा. गौरव खंडेलवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा हैकि उन्होंने यह  इस्तीफा विदेश में अध्ययन के लिए दिया है। एम्स में सात जनवरी को उनका आखिरी दिन है।

उनके जाने के बाद यहां पर ओपीडी में मरीजों का इलाज बंद हो जाएगा। उनकी जगह मेडिसिन के चिकित्सक मौजूद रहेंगे। इससे सिर्फ सामान्य इलाज मरीजों को मिल सकेगा। इकोकार्डियोग्राफी भी सिर्फ उन्हीं मरीजों को हो पाएगी, जिन्हें कार्डियोथोरेसिक सर्जन देखेंगे। एम्स की ओपीडी में भोपाल ही नहीं, पूरे प्रदेश से मरीज इलाज के लिए आते हैं। हृदय रोग विभाग की ओपीडी में 80 से 100 मरीज रोज रहे थे।

अब इन्हें उपचार हेतु हृदय रोग विशेषज्ञ की सलाह नहीं मिल पाएगी। नियमित नियुक्ति होने तक कालेज प्रबंधन संविदा आधार पर हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करने जा रहा है। इसके लिए विज्ञापन भी जारी किए गए हैं। बता देंकि हृदय की धमनियों में ब्लाकेज की जांच के लिए एंजियोग्राफी और ब्लाकेज हटाने के लिए एंजियोप्लास्टी की सुविधा शुरू की जानी है। इसके लिए कैथ लैब मशीन लगाई जा रही है। मशीन इसी महीने लग जाएगी, लेकिन चिकित्सक के नहीं होने से मरीजों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.