वेंकटेश्वर हॉस्पिटल, द्वारका ने गट जीआई & लिवर हॉस्पिटल,भोपाल के साथ मिलकर लिवर प्रत्यारोपण ओपीडी की शुरुआत की

Updated on 21-01-2023 09:53 PM
भोपाल : वेंकटेश्वर हॉस्पिटल, द्वारका ने आज गट  जी आई & लिवर हॉस्पिटल, भोपाल के साथ मिलकर लिवर प्रत्यारोपण ओपीडी की शुरुआत की। इस अवसर पर दिल्ली एनसीआर की प्रमुख लिवर प्रत्यारोपण सर्जन डॉआरिफ अली खान,एसोसिएट डायरेक्टर, लिवर प्रत्यारोपण, जीआई सर्जरी एवं जी.आई ऑन्कोलॉजी अपनी ओपीडी शुरू करेंगे. डॉ आरिफ अली खान हर महीने के तीसरा शनिवार को सुबह 11बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक डॉ गट जीआई & लिवर हॉस्पिटल में ओपीडी करेंगे ।
डॉ आरिफ अली खान ने भोपाल शहर के निवासियों को जानकारी दी कि लिवर सम्बंधित किसी भी प्रकार की सर्जरी के परामर्श के लिए अब उन्हें शहर से बहार जाने की ज़रूरत नहीं होगी और अपने शहर में ही यह सुविधा इस ओपीडी के ज़रिये उपलब्ध होगी । डॉ आरिफ अली खान ने और जानकारी देते हुए कहा की गंभीर रोगों के कारण शरीर के प्रमुख अंग जैसे लिवर, किडनी आदि ख़राब हो जातें हैं और ऐसी स्तिथि में इलाज के दृष्टिकोण से प्रत्यारोपण करना एक जीवनदायक विकल्प माना जाता है, डॉ आरिफ अली खान ने कहा की जागरूकता की कमी, प्रत्यारोपण की उचित सुविधाओं तक पहुंच ना होने और सही डोनर के ना मिलने के कारण बहुत भारी संख्या में मरीज़ इस विकल्प का चुनाव कर पाने में असमर्थ होते हैं।
डॉ आरिफ अली खान ने और जानकारी देते हुए कहा की एक लिवर फे लियर का मरीज़ जो फे लियर के कुछ महीने में मर सकता है, वो एक सफल लिवर प्रत्यारोपण से सामान्य ज़िन्दगी जी सकता है ।  भारत में प्रत्यारोपण टीमों की सफलता की दर दुनिया में सबसे अच्छी है, 
 दुनिया भर से मरीज़ हमारे देश में ट्रांसप्लांट करवाने आते हैं पर हमारे देश के मरीज़ कुछ क्षेत्रों में उन्नत उपचार और आधुनिक तकनीक जैसी सुविधाओं वाले केन्द्रो तक नहीं पहुंच पा रहे हैं । इस ओपीडी के ज़रिये लिवर प्रत्यारोपण के मरीज़ो और उनके परिजनों को बीमारी की सही स्थिति की जानकारी मिल पायेगी एवं लिवर प्रत्यारोपण करवाने के लिए विचार करने में मदद मिलेगी।  
डॉ आरिफ अली खान इस ओपीडी के ज़रिये यह भी आशा करते हैं कि तमाम भोपाल वासियों को लिवर प्रत्यारोपण और उससे जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी मिल पायेगी।  इस से लिवर की

बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को प्रोत्साहन मिलेगा और लिवर प्रत्यारोपण के बाद ज़िन्दगी जीने का नया हौसला मिलेगा।साथ ही साथ मध्यप्रदेश शासन द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस एवं मध्यप्रदेश सरकार कर्मचारी हमारे पैनल में है जिस से की इनसे जुड़े कर्मचारी भी लाभ उठा सकते है इस ओपीडी के साथ- साथ वेंकटेश्वर  हॉस्पिटल एवं गट जीआई & लिवर हॉस्पिटल कई और जानकारी वाले कार्यक्रम भी करेंगे जिससे शहर के निवासी लिवर प्रत्यारोपण की सर्जरी के प्रति जागरूक हो.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। देशभर में लिवर संबंधी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब इसका प्रभाव मध्य भारत में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। बदलती जीवनशैली, मोटापा,…
 29 May 2026
इंदौर। कई बार जिंदगी की सबसे खतरनाक शुरुआत बहुत सामान्य लगती है। दोस्तों के साथ ली गई पहली सिगरेट, तनाव कम करने के नाम पर खाया गया गुटखा या लंबे…
 27 May 2026
इंदौर: बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को ध्यान में…
 22 May 2026
इंदौर: इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हाल ही में एक जटिल और दुर्लभ मेडिकल केस का सफलतापूर्वक इलाज किया गया, जिसने डॉक्टरों के सामने कई गंभीर चुनौतियाँ खड़ी कर…
 20 May 2026
इंदौर: बेहतर इलाज, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम किसी भी अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान होती है। मरीज़ों का भरोसा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ही किसी संस्थान को…
 16 May 2026
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है,…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज…
 13 May 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर अस्पताल ने तंबाकू सेवन के कारण लगातार बढ़ रहे ओरल कैंसर मामलों को देखते हुए अपने जागरूकता अभियान ‘द पी.ए.ए.एन. स्पॉट’ [Prevent. Addiction. Avoid. Nicotine] को और…
Advt.