भोपाल चेंबर आफ कामर्स चुनाव के ‎लिए जारी है मतदान

Updated on 08-01-2022 09:34 PM

भोपाल शहर के व्यापारियों का संगठन भोपाल चेंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव केलिए आज सुबह से मतदान जारी है। कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजधानी के मानस भवन मतदान ‎‎किया जा रहा है। निवार सुबह नौ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। शाम पांच बजे तक मतदान होगा। अजय गुप्ता ने डाला पहला वोट, जयेंद्र डागा ने भी डाला वोट। शुरुआती 30 मिनट में दो फीसद मतदान हो चुका है। 65 वोट डाले।गए। सुबह दस बजे तक 90 वोट डाले जा चुके थे।

 चुनाव स्थल पर प्रत्याशियों को प्रचार सामग्री लाने की हिदायत दी जा रही है। कोरोना रोना गाइडलाइन के पालन के साथ चुनाव संपन् कराए जा रहे है। बिना मास्क के व्यवसायियों को मतदान नहीं करने दिया जा रहा है। पुलिस की निगरानी में चुनाव हो रहे हैं। चुनाव अधिकारी आकाश तैलंग व्ने बताया कि कोरोना को देखते हुए पोलिंग बूथ की संख्या 30 की गई है। बूथों को चारों तरफ से ढका गया है। मतदाता पर्ची के लिए चार टेबल लगाई गई हैं, यहां पर मतदाताओं को मतदान करने के लिए पर्चिंया दी जा रही हैं।

मतदान करने वाले व्यवसासियों को पहले ही हिदायत दी गई थी कि मतदान स्थल पर मास्क जरूर लगाकर आएं। यदि कोई मास्क नहीं ला पाता है तो उनके लिए चुनाव स्थल पर मास्क की व्यवस्था की गई है। मतदान करने के लिए साफ फोटो लगा हुआ पहचान पत्र लाएं, जिसमें पता साफ अक्षरों में लिखा होगा। चेंबर्स की ओर से जारी पहचान पत्र या अन्य शासकीय पहचान पत्र दिखा कर मतदान कर सकते हैं।

 नौ पदाधिकारी जिनमें अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, दो मंत्री, एक कोषाघ्यक्ष, एक सह-कोषाध्यक्ष और 15 कार्यकारिणी के सदस्य कुल 24 पदों के लिए मतदान हो रहा है। नाम वापसी के बाद प्रगतिशील और सद्भावना पैनल के लिए 48 उम्मीदवार इस बार चुनावी मैदान में हैं। मतदान के बाद मतपेटियों की सील किया जाएगा। सभ मतपेटियों की पुलिस की सुरक्षा में श्यामला हिल्स थाने में रखा जाएगा। मालूम होकि साल 1962 में चेंबर्स का गठन हुआ था। 1962 चेंबर्स के सदस्य हैं।

09 पदाधिकारी चुने जाते हैं। इसके 15 कार्यकारिणी के सदस्य होते है। यह चुनाव कुल 24 पदों के लिए हो रहा है। पूर्व में साल 2015 अगस्त माह में चुनाव हुए थे। इसका 03 साल का कार्यकाल रहता है। कोरोना के कारण विवादों के चलते 06 साल चुनाव हो रहे हैं। पहले 29 अगस्त 2021 तिथि तय हुई थी।12 सितंबर, 14 नवंबर को भी तिथि तय हुईं, पर विवाद के कारण निरस्त हो गईं। 03 वकीलों को उच्च न्यायलय में चुनाव अधिकारी बनाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.