इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट का कमाल

Updated on 26-08-2025 11:43 AM

इंदौर केयर सीएचएल हॉस्पिटल, इंदौर ने चिकित्सा जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। हॉस्पिटल की यूरोलॉजी टीम ने पहली बार मध्य भारत में मूत्रमार्ग (यूरेथ्रा) की सिकुड़न का सफल उपचार लैबोरेटरी में उगाई गई त्वचा का उपयोग कर किया। अब तक ऐसे मामलों में पारंपरिक एंडोस्कोपिक (दूरबीन) पद्धति से सर्जरी की जाती थी, या फिर चीरा लगाकर मरीज के शरीर के अन्य हिस्सों जैसे गाल की अंदरूनी परत से त्वचा निकालकर प्रभावित हिस्से पर लगाई जाती थी। हालांकि इस दूरबीन की तकनीक की सफलता दर केवल 30 से 35 प्रतिशत तक सीमित रहती थी और मरीज को ज्यादा दर्द व जटिलताओं का सामना करना पड़ता था।

केयर सीएचएल हॉस्पिटल की टीम ने इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए मरीज की अपनी त्वचा को लैबोरेटरी में कल्चर (ग्रो) किया और उसी का उपयोग ऑपरेशन में किया। इस नई तकनीक से सफलता दर 70 से 75 प्रतिशत तक पहुँच गई, जो पारंपरिक पद्धति की तुलना में दोगुनी है। इस प्रक्रिया से मरीज के शरीर के अन्य अंगों को छेड़े बिना अधिक सुरक्षित और बेहतर परिणाम हासिल किए जा सके। हालांकि यूरेथ्रोप्लास्टी इस बीमारी का बेहतर एवं कारगर उपाय है लेकिन ये नवीन पद्धति दूरबीन के द्वारा इलाज का सक्सेस रेट दोगुना करती है।

केयर सीएचएल हॉस्पिटल, इंदौर के कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट डॉ. विपिन शर्मा ने कहा, “मूत्रमार्ग की सिकुड़न का इलाज हमेशा से जटिल माना जाता रहा है। पारंपरिक तकनीकों में सफलता दर कम होने और मरीजों को बार-बार सर्जरी से गुजरना पड़ता था। पहली बार हमने इस चुनौती को अवसर में बदलते हुए मरीज की अपनी त्वचा को प्रयोगशाला में ग्रो किया और उसी का उपयोग ऑपरेशन में किया। इस तकनीक ने न केवल सफलता दर को 70-75% तक बढ़ाया है, बल्कि मरीज को अतिरिक्त जटिलताओं से भी बचाया है। यह उपलब्धि हमारे हॉस्पिटल के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य भारत के लिए गौरव की बात है। इस इनोवेटिव तकनीक से मरीजों को कई बड़े फायदे होंगे। अब शरीर से अतिरिक्त त्वचा निकालने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे दर्द और जटिलताएँ कम होंगी। मरीज की रिकवरी पहले से तेज़ होगी और लंबे समय तक सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित किए जा सकेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि बार-बार ऑपरेशन करवाने की आवश्यकता में भी कमी आएगी।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। देशभर में लिवर संबंधी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब इसका प्रभाव मध्य भारत में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। बदलती जीवनशैली, मोटापा,…
 29 May 2026
इंदौर। कई बार जिंदगी की सबसे खतरनाक शुरुआत बहुत सामान्य लगती है। दोस्तों के साथ ली गई पहली सिगरेट, तनाव कम करने के नाम पर खाया गया गुटखा या लंबे…
 27 May 2026
इंदौर: बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को ध्यान में…
 22 May 2026
इंदौर: इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हाल ही में एक जटिल और दुर्लभ मेडिकल केस का सफलतापूर्वक इलाज किया गया, जिसने डॉक्टरों के सामने कई गंभीर चुनौतियाँ खड़ी कर…
 20 May 2026
इंदौर: बेहतर इलाज, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम किसी भी अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान होती है। मरीज़ों का भरोसा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ही किसी संस्थान को…
 16 May 2026
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है,…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज…
 13 May 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर अस्पताल ने तंबाकू सेवन के कारण लगातार बढ़ रहे ओरल कैंसर मामलों को देखते हुए अपने जागरूकता अभियान ‘द पी.ए.ए.एन. स्पॉट’ [Prevent. Addiction. Avoid. Nicotine] को और…
Advt.