Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
Update On
27-January-2024 12:08:23
रीवा जिले में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम एसएएफ़ ग्राउंड में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता…
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने ग्राम बाग्या के विद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन
Update On
27-January-2024 12:07:58
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने गणतंत्र दिवस पर ग्राम बाग्या में शासकीय स्कूल में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। स्कूली बच्चों को उद्बोधन देते हुए कहा कि वे लगन से पढ़ाई कर अपने भविष्य का निर्माण करें। अच्छी पढ़ाई से अच्छे पदों…
लोग लेमन ग्रास, एलोवीरा और आंवला, जंगली अदरक, एवं अन्य वनोपज से बने उत्पादों को जानने में खरीदने में काफी रुचि ले रहे है नागरिक
Update On
27-January-2024 12:07:26
लोग लेमन ग्रास, एलोवीरा और आंवला, जंगली अदरक, जैसे वनोपज से बने उत्पादों को जानने में खरीदने में लोग काफी रुचि ले रहे हैं। इस बार मेले में आये आर्गेनिक उत्पाद लोगों का आकर्षण अपनी और खींच रहे हैं, इससे आर्गेनिक क्षेत्रों में शामिल वनांचलों में निवासरत समुदाय भी प्रोत्साहित हो…
मुख्यमंत्री डॉ.यादव गणतंत्र दिवस पर विशेष भोज में शामिल हुए
Update On
27-January-2024 12:05:40
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अन्तर्गत शासकीय जालसेवा निकेतन उमावि सीएम राइज स्कूल में आयोजित विशेष भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम जीरो वेस्ट थीम पर आयोजित किया गया था। विद्यालय के प्राचार्य डॉ.प्रदीप देशपांडे द्वारा अतिथियों…
भारत के गौरव पूर्ण अतीत, समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं के अनुरूप कर्म पथ पर चले
Update On
27-January-2024 12:05:10
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेश वासियों का आव्हान किया है कि भारत के गौरवपूर्ण अतीत और समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं के अनुरूप निरंतर कर्म पथ पर चलते हुए मध्यप्रदेश को विकसित एवं आत्म-निर्भर बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि हम भारत…
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्र ध्वज फहराया
Update On
27-January-2024 12:04:41
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली। लाल परेड ग्राउंड में हुई परेड में 19 टुकड़ियाँ शामिल थी।राज्यपाल श्री पटेल ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद…
राजभवन में गणतंत्र दिवस पर हुआ स्वागत समारोह
Update On
27-January-2024 12:04:03
गणतंत्र दिवस पर राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन योदन ने आगंतुकों के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। स्वागत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजभवन पहुँच कर पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। गणतंत्र दिवस की बधाई…
लोकरंग हमारी सांस्कृतिक धरोहर को परिचित कराने का सराहनीय प्रयास - राज्यपाल श्री पटेल
Update On
27-January-2024 12:03:36
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि लोकरंग हमारे लोक मूल्यों, कलात्मक समृद्धता को उजागर कर युवाओं और बच्चों को हमारी सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराने का सराहनीय प्रयास है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि लोकरंग सबके साथ, विश्वास और प्रयासों से भारत के गौरवपूर्ण अतीत और समृद्ध…
विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर राजभवन में प्रदर्शनी
Update On
25-January-2024 17:57:20
भोपाल: केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, भोपाल द्वारा राजभवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर एक भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। तीन दिवसीय इस चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल माननीय मंगुभाई पटेल ने किया। श्री पटेल ने प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात इसकी…
पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में भी दी जाएगी मेस सुविधा
Update On
25-January-2024 11:54:30
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को मेस की सुविधा दिये जाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने छात्रावासों में मेस शुरू करने के संबंध में कार्यवाही करने के…
ग्वालियर आईटीआई में हुआ एयर फोर्स के इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण
Update On
25-January-2024 11:53:20
शासकीय संभागीय आईटीआई ग्वालियर में प्लेसमेंट सेल द्वारा नए साल में नवाचार के अंतर्गत मिलिट्री इंजीनियरिंग सेवा में एयर फोर्स यूनिट में कार्यरत इलेक्ट्रिशियन एवं ए.सी. तकनीशियन को उन्नत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यरत एवं अनुभवी तकनीशियन के लिए संभागीय आईटीआई ग्वालियर में पहली बार इस प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया…
नगरीय निकायों से नागरिकों को निरंतर मिलें बुनियादी सुविधाएँ : नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय
Update On
25-January-2024 11:52:40
नगरीय विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि नगरीय निकायों के नागरिकों को बुनियादी सुविधाएँ निरंतर रूप से मिल सके, इसके लिये उन्हें वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जानी चाहिये। निकायों की कार्य-पद्धति राज्य सरकार की छवि को मजबूत करती है। मंत्री श्री विजयवर्गीय आज मंत्रालय…
एमएसएमई मंत्री श्री काश्यप ने किया लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण
Update On
25-January-2024 11:52:12
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप ने बुधवार को लघु उद्योग निगम के कार्यालय पंचानन भवन भोपाल में संचालक मंडल के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।विभाग के सचिव और उद्योग आयुक्त श्री पी. नरहरि और एम.डी. श्री रोहित सिंह तथा अन्य अधिकारियों ने श्री काश्यप का पुष्पगुच्छ…
बच्चों की शिक्षा जितनी महत्वपूर्ण है, उनकी सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह
Update On
25-January-2024 11:51:39
स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और महत्वपूर्ण है, उसी तरह बच्चों की सुरक्षा और उनका संरक्षण भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। आवश्यक है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को उनके अधिकारों से अवगत कराया जाये। श्री सिंह…
आयुर्वेद हमारा सामर्थ्य है, इसके एकस्व दस्तावेजीकरण को समझने की आवश्यकता : आयुष मंत्री श्री परमार
Update On
25-January-2024 11:51:07
देश की वानस्पतिक एवं औषधीय धरोहर को तथ्यात्मक एवं प्रामाणिक दस्तावेज के साथ विश्व के समक्ष रखना है। इसके लिए हमें स्वयं के सामर्थ्य पर विश्वास का भाव जागृत करने की आवश्यकता है। आयुर्वेद हमारा सामर्थ्य है, आयुर्वेद अतीत में भी विश्वमंच पर सार्वभौमिक, जनकल्याणकारी एवं विश्वसनीय रहा है और…
आयुष मंत्री श्री परमार ने पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद संस्थान के "फार्मेसी भवन" का किया भूमिपूजन
Update On
25-January-2024 11:50:37
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने बुधवार को पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद संस्थान, भोपाल स्थित पंचकर्म सुपर स्पेशियलिटी एवं वैलनेस केंद्र में "सीटी स्कैन यूनिट" का पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया। श्री परमार ने "पंचकर्म सुपर स्पेशियलिटी एवं वैलनेस केंद्र" में…
वन विहार में अतिवृद्ध बाघिन टी-40 के स्वास्थ्य में सुधार
Update On
25-January-2024 11:50:09
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में कान्हा टाईगर रिजर्व मंडला से 5 नवंबर, 2023 को उपचार के लिये लाई गई अतिवृद्ध बाघिन टी-40 के स्वास्थ्य में सुधार आया है। उसे वन विहार स्थित रेस्क्यू सेंटर में रखा गया था ।निरंतर उपचार के चलते बाघिन के स्वास्थ्य में गुणात्मक सुधार हुआ है…
भोपाल को वॉटर स्पोर्ट्स हब बनाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश : खेल मंत्री श्री सारंग
Update On
25-January-2024 11:49:28
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल में वॉटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाओं को देखते हुए इसे वॉटर स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने और कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। मंत्री श्री सारंग आज मंत्रालय में खेल विभाग की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे…
सशक्त पंचायत के लिये आमदनी के खुद के स्रोत जरूरी : मंत्री श्री पटेल
Update On
25-January-2024 11:49:00
पंचायत राज में पंचायतों के सशक्तिकरण के लिये जरूरी है कि उनकी आमदनी के स्रोत वे स्वयं जनरेट करें। पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंत्रालय में विभागीय समीक्षा करते हुए यह बात कही। उन्होंने पंचायतों के सशक्तिकरण के लिये किये गये कार्यों की…
सहकारिता के हर स्तंभ को आगे बढ़ाने विशेषज्ञों की सहायता लें : मंत्री श्री सारंग
Update On
25-January-2024 11:48:24
सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज मंत्रालय में सहकारिता विभाग में गठित राज्य स्तरीय नवाचार प्रकोष्ठ की बैठक ली। मंत्री श्री सारंग के निर्देशानुसार विभाग में नवाचार प्रकोष्ठ गठित किया गया है।मंत्री श्री सारंग ने निर्देश दिये है कि गरीब, किसान, महिलाएं और युवाओं की उन्नति की दिशा…
‹ First
<
300
301
302
303
304
>
Last ›
Total News of state
( 14866 )
Advt.