लोग लेमन ग्रास, एलोवीरा और आंवला, जंगली अदरक, एवं अन्य वनोपज से बने उत्पादों को जानने में खरीदने में काफी रुचि ले रहे है नागरिक

Updated on 27-01-2024 12:07 PM

लोग लेमन ग्रास, एलोवीरा और आंवला, जंगली अदरक, जैसे वनोपज से बने उत्पादों को जानने में खरीदने में लोग काफी रुचि ले रहे हैं। इस बार मेले में आये आर्गेनिक उत्पाद लोगों का आकर्षण अपनी और खींच रहे हैं, इससे आर्गेनिक क्षेत्रों में शामिल वनांचलों में निवासरत समुदाय भी प्रोत्साहित हो रहे है। प्रधानमंत्री वन धन केन्द्रों के द्वारा माहुल एवं अन्य पत्तों से बनाए जा रहे दोना-पत्तल जो कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक का एक अचूक विकल्प है। दोना-पत्तल के प्रति उत्साह एवं लगाव पर्यावरण के प्रति हो रहे जागरूकता का परिचय करता है।

गणतंत्र दिवस पर भोपाल हाट, अरेरा हिल्स में आयोजित वन मेले में लगभग 19000 लोगों ने उत्सुकता के साथ भाग लिया और मेले का लुत्फ उठाया। आज तीसरे दिन तक लगभग 18.75 लाख रूपए के वनोपज हर्बल उत्पाद से निर्मित औषधियों की बिक्री हो चुकी है। मेले में स्थापित ओ. पी. डी. में अब तक लगभग 980 से अधिक आगंतुकों ने निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया। इसके लिये सुबह 10 बजे से शाम 9:30 तक आयुर्वेद चिकित्सकों एवं अनुभवी वैद्यों ने अपनी सेवाएँ दे रहे है। ओ. पी. डी. में आयुर्वेदिक चिकित्सकों एवं अनुभवी वैद्य द्वारा निःशुल्क परामर्श मेले के अंतिम दिन तक जारी रहेगा।

मेले में लघु वनोपज प्रसंस्करण एवं अनुसंधान केंद्र के विन्ध्य हर्बल्स ब्रांड के उत्पादों जैसे शहद, च्यवनप्राश एवं त्रिकुट आदि को उनके प्रभावी असर एवं गुणवत्ता की वजह से आगंतुको द्वारा काफी सराहा जा रहा। नर्सरी के 100 से अधिक औषधीय पौधे भी आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। क्यूआर कोड के साथ समुदाय की पहचान करने के लिए 52 जीवित औषधीय पौधे उपलब्ध हैं। उत्सुक आगंतुक क्यूआर कोड को स्कैन करके उसके उपयोग और उत्पाद के नाम के साथ पौधों का विवरण प्राप्त कर रहे है। मेले में लगभग 100 सूखी कच्ची जड़ी-बूटियों लोगों की पहचान के लिए उपलब्ध हैं जिनका आयुर्वेदिक दवाओं को तैयार करने के उपयोग में लाया जाता है।

मेला प्रांगण में गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्त की थीम पर दोपहर में रिलायंस म्यूजिकल ग्रुप अखिलेश तिवारी एंड टीम ने अपने गायन प्रतिभा से श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया। संध्या काल 5 बजे से ईको टूरिज्म बोर्ड ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें पेड़ बचाओ- पेड़ लगाओ का सन्देश दिया गया। सायं 7:00 बजे से 9:30 बजे तक ऑर्केस्ट्रा मेलोडी म्यूजिकल ग्रुप भोपाल ने अपनी प्रस्तुति से समां बाँधा।

शनिवार 27 जनवरी के कार्यक्रम

प्रातः 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन होगा। प्रात: 11:30 बजे से 2:30 बजे तक स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। साय 7 बजे से 9:30 बजे तक आर्केस्ट्रा साई मीडिया एडवरटाइजिंग ग्रुप द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.