पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में भी दी जाएगी मेस सुविधा

Updated on 25-01-2024 11:54 AM

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को मेस की सुविधा दिये जाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने छात्रावासों में मेस शुरू करने के संबंध में कार्यवाही करने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। श्रीमती गौर बुधवार को भोपाल जिले के पिछड़ा वर्ग के कन्या और बालक छात्रावास का निरीक्षण कर रही थीं।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर के निरीक्षण के दौरान कन्या और बालक छात्रावासों में रह रहे छात्र-छात्राओं ने छात्रावास में मेस सुविधा शुरू करने का अनुरोध किया। छात्र-छात्राओं ने बताया कि मेस सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें स्वयं भोजन बनाना पड़ता है। इससे उनकी पढ़ाई में व्यवधान पड़ता है। कन्या छात्रावास में छात्राओं ने सर्दी के मौसम में गीजर और वाइफाई की व्यवस्था देने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने दोनों छात्रावास में गीजर लगाने के लिये और छात्रावासों में वाइफाई की सुविधा देने के लिये भी अधिकारियों को निर्देश दिये।

छात्रावासों में पुस्तकालय की सुविधा मिलेगी

पिछड़ा वर्ग कल्याण के छात्रावासों में छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिये पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये लायब्रेरी भी शुरू की जायेगी। श्रीमती गौर ने निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं से चर्चा की और उनसे छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार के लिये सुझाव भी मांगे। उन्होंने कन्या छात्रावास के भवन में कॉपर इलेक्ट्रिक वायरिंग करवाने के लिये भी कहा। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के अनुकूल वातावरण मिले, ऐसी व्यवस्थाएँ छात्रावास में की जाना जरूरी है। श्रीमती गौर ने कन्या छात्रावास के कॉमन हॉल और बालक छात्रावास की जिम की व्यवस्थाओं को भी देखा और अच्छी व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कन्या छात्रावास में छत से दीवारों पर पानी के सीपेज से हुई गंदगी पर नाराजगी जाहिर की। छात्रावास की मेंटेनेंस पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिये जाने पर संबंधित अधिकारियों को ध्यान देने के लिये कहा। उन्होंने बालक छात्रावास में जिम का मेंटेनेंस करने और जिम इन्ट्रक्टर को पदस्थ करने के लिये भी अधिकारियों को कहा। उल्लेखनीय है कि भोपाल के भदभदा स्थित पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास की क्षमता 100 सीटर है और विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत 98 छात्र रह रहे हैं। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास की क्षमता 50 सीटर है और इसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत छात्राएँ रह रही हैं।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने पिछड़ा वर्ग राज्य स्तरीय रोजगार एवं प्रशिक्षण केन्द्र का भी निरीक्षण किया। प्रशिक्षण केन्द्र में जापानी भाषा सीख रहे छात्र-छात्राओं से चर्चा की। जापानी भाषा सीखने के बाद जापान में रोजगार पाने वाले छात्रों से भी उन्होंने चर्चा की। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने प्रशिक्षण परिसर में पौधारोपण किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.