विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर राजभवन में प्रदर्शनी

Updated on 25-01-2024 05:57 PM

भोपाल: केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी)सूचना एवं प्रसारण मंत्रालयभारत सरकारभोपाल  द्वारा राजभवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर एक भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। तीन दिवसीय इस चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल माननीय मंगुभाई पटेल ने किया। श्री पटेल ने प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात इसकी सराहना की। इसके बाद माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के समक्ष गीत एवं नाटक प्रभाग के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने राज्यपाल महोदय के सामने 'सुनो रेसुनो रे नर नारीआई अब विकसित भारत की बारीशीर्षक गीत प्रस्तुत कर विकसित भारत संकल्प यात्रा की महत्ता को रेखांकित किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश को भी चल चित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

सीबीसी भोपाल द्वारा आयोजित इस चित्र प्रदर्शनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा अलीराजपुरहरदाबुरहानपुररायसेनमंडलासीहोरशाजापुरसागरविदिशामंदसौरनीमचपन्नाउज्जैनसागरइंदौरशहडोल और रीवा समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में की गई सहभागिता को भी चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। साथ ही देश को विकसित बनाने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को भी प्रदर्शनी में चित्रों के जरिए दिखाया गया है। नमामि गंगेमिशन लाइफपीएम-ई बस सेवाप्रधानमंत्री आवास योजनाअमृत योजनाजनधन योजनापीएम किसान योजना जैसी योजनाओं के बारे इस प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से जानकारी प्रदर्शित की गई है। तीन दिनों तक चलनेवाली यह प्रदर्शनी आम जन के लिए खुली हुई है। आम जन भी इस चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रदर्शनी के शुभारंभ के मौके पर राजभवन के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी गण के अलावा केंद्रीय संचार ब्यूरो के उप निदेशक शारिक नूर, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अजय उपाध्याय, क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी समीर वर्मा एवं विभागीय कर्माचरी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में पीआईबी, भोपाल के अधिकारी एवं कर्मचारी गण भी शामिल हुए। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.