Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
शुजालपुर में ट्रैक्टर और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत
Update On
06-November-2022 17:25:31
शाजापुर जिले के शुजालपुर आष्टा रोड पर बीती देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई 2 लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए।…
जबलपुर मेडिकल कालेज के दो डॉक्टरों को सेवा से किया बर्खास्त
Update On
06-November-2022 17:23:52
नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज अस्पताल में पदस्थ डा. तृप्ति गुप्ता व उनके पति डा. अशोक साहू को बर्खास्त कर दिया गया है। बायोकमेस्ट्री विभाग में प्रोफेसर चिकित्सक दंपती के खिलाफ शुक्रवार को डीन कार्यालय के आदेश पर उक्त कार्रवाई की गई। दंपती के ठिकानों पर कुछ माह पूर्व हुई…
दूध पीने से गई कर्मचारी की नौकरी ,जाने क्या है मामला
Update On
06-November-2022 17:22:19
मंत्री जी ने अपने पत्रक निजी निवास पर गौशाला बनवा रखी है। यहां 10 गायों का पालन पोषण किया जा रहा है। इनके दूध का निजी उपयोग किया जाता है। देखभाल के लिए सरकारी खर्चे पर संविदा कर्मचारी नियुक्त किया गया था। जांच में पाया गया कि संविदा कर्मचारी मंत्री…
कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम एवं अधिकारी कर रहे खाद वितरण का निरीक्षण
Update On
06-November-2022 17:21:32
छतरपुर जिले में कृषकों को सुलभता से उर्वरक उपलब्ध हो एवं नियमित आपूर्ति उपलब्ध रहे। जिसके लिए कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देशानुसार शनिवार को एसडीएम एवं अधिकारी संबंधित क्षेत्रों में शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले के विपणन संघ के डबल लॉक केन्द्रों, सहकारी समितियों एवं कलेक्टर के निर्देश पर…
भोपाल के बस यात्रियों के लिए चलो ऍप लाया है “न्यू सुपर सेवर वेलकम ऑफर”
Update On
05-November-2022 20:37:53
भोपाल : भोपाल के बस यात्रियों के लिए किफायती दामों पर बस यात्रा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य सेऔर डिजिटल यात्रा अनुभव को बढ़ावा देने के लिए चलोऍप द्वारा न्यू सुपर सेवर वेलकम ऑफर के नाम से एक मल्टी-ट्रिप प्लान जारी किया गया है।यह ऑफर बस यात्रियों को मात्र ₹ 5.9 प्रति ट्रिप पर भोपाल में…
निराला अंदाज :ढोल नगाड़े के साथ हजारो पेज की RTI जानकारी लेने बैलगाड़ी से पहुंचा एक्टिविस्ट
Update On
05-November-2022 16:53:46
शिवपुरी जिले में (Shivpuri RTI Activist News) एक अनोखा मामला सामने आया है। आरटीआई एक्टिविस्ट को जब एक मामले में नौ हजार पन्नों में जानकारी दी गई तो वह पेपर को बैलगाड़ी पर लादकर ले गया। बैलगाड़ी के साथ बैंड बाजे भी चल रहे थे, जिस देखकर लोग हैरान थे।…
एमपी में हिंदी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई में छात्र नहीं ले रहे हैं रुचि,सिर्फ पांच फीसदी हुए दाखिले
Update On
05-November-2022 16:52:53
भोपाल हिंदी में इंजीनियरिंग (engineering in hindi) की पढ़ाई के एमपी सरकार के अभियान को बल नहीं मिल रहा है। प्रदर्शन निराशाजनक है। इसे ठीक करने के लिए बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। हिंदी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए छात्र भी बहुत ज्यादा इच्छुक नहीं है। इस वर्ष प्रस्तावित…
208 शासकीय महाविद्यालयों में जन-भागीदारी समिति के अध्यक्षों का मनोनयन
Update On
05-November-2022 16:52:08
भोपाल मध्यप्रदेश के 208 महाविद्यालयों में जन-भागीदारी समिति के अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है। प्रथम चरण में 56 शासकीय महाविद्यालयों में तथा दूसरे चरण में 152 महाविद्यालयों में जन-भागीदारी समिति के अध्यक्षों के आदेश जारी किये गए है।
मुख्यमंत्री निवास में तुलसी विवाह और एकादशी की पूजा हुई
Update On
05-November-2022 16:51:20
मुख्यमंत्री निवास में आज देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह पर पूजा आराधना की गई। मुख्यमंत्री निवास में भगवान हरि विष्णु (शालिग्राम) एवं माता तुलसी के विवाह की रस्म मुहूर्त के अनुसार पूरी की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार सहित एकादशी की पूजा की। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी के…
प्रदेश में बढ़ती रेप और सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण नशे की लत: उमा भारती
Update On
05-November-2022 16:50:30
मध्य प्रदेश में बढ़ती रेप की घटनाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने इसका कारण बताया है। टीकमगढ़ में मीडिया से बात करते हुए उमा भारती ने कहा कि दुष्कर्म की घटनाओं के लिए शराब एक प्रमुख कारण है। पूरे दुष्कर्म नशाखोर लोग ही करते है। वहीं अधिकतर जो…
स्थानीय निकाय दिव्यांगजन के लिये बजट में वित्तीय प्रावधान करें : आयुक्त नि:शक्तजन रजक
Update On
05-November-2022 16:49:54
आयुक्त नि:शक्तजन संदीप रजक ने प्रदेश के कलेक्टर्स से कहा है कि वे दिव्यांगजन के लिए समुचित स्वास्थ्य, शिक्षा, पुनर्वास, बाधारहित वातावरण, रोजगार और जन-जागरण के लिये स्थानीय निकायों के बजट में वित्तीय प्रावधान कर आवश्यक सेवा एवं सुविधा प्रदान करें। रजक ने कहा कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 में…
जल तरंग सेंटर पर दर्शकों को 7 नवम्बर तक नि:शुल्क प्रवेश
Update On
05-November-2022 16:49:15
पर्यावरण विभाग द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल के बड़े तालाब के किनारे स्थित जल तरंग वेटलेंड इंटरप्रिटेशन सेंटर में दर्शकों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। गत एक नवम्बर से आरंभ यह प्रवेश 7 नवम्बर तक जारी रहेगा। सेंटर में 6 नवम्बर को कक्षा 9 से 12वीं…
पीएमएवाय शहरी में 2472 हितग्राहियों को 24 करोड़ 99 लाख रूपये स्वीकृत
Update On
05-November-2022 16:48:42
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के बीएलसी घटक की परियोजनाओं के लिए जियो टेगिंग के आधार पर 2472 हितग्राहियों को आवास के लिए 24 करोड़ 99 लाख रूपये स्वीकृत किये गए हैं। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने स्वीकृत आवासों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करवाने…
पति ने पत्नी को सेक्सस्लेव बनाकर रखा कैद ,महिला ने SP से की शिकायत
Update On
05-November-2022 16:47:28
छतरपुर जिले (chhatarpur news) में रहने वाली 21 साल की महिला की आपबीती बेहद दर्दनाक है। पीड़ित महिला ने अपने पति पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही ये आरोप बेहद ही डराने वाले हैं। महिला ने एसपी से मिलकर पति पर कार्रवाई की मांग की है। उसने कहा…
भारतीय किसान संघ तहसील शहपुरा के ग्राम बरगांव का ग्राम समिति का गठन सम्पन्न हुआ
Update On
04-November-2022 16:54:23
22 नवंबर को भोपाल और 19 दिसम्बर को दिल्ली में विशाल आंदोलन की दी जानकारी डिंडोरी -शहपुरा भारतीय किसान संघ जिला डिण्डोरी के तहसील शहपुरा अंतर्गत ग्राम बरगांव में गोपाष्टमी पखवाड़े के अंतर्गत गौ पूजन कर जैविक खेती करने का संकल्प लिया इसके उपरांत ग्राम समिति का गठन किया गया इस गठन…
भोपाल के दो इलाकों के नाम बदले जाएंगे, प्रस्ताव पारित
Update On
04-November-2022 16:53:39
राजधानी भोपाल (Bhopall) में के दो जगहों के नाम बदले जाएंगे। हलालपुर बस स्टैंड का नाम अब हनुमान गढ़ी बस स्टैंड होगा। वहीं लाल घाटी का नाम श्री महेंद्र नारायण दास महाराज पर रखा जाएगा। ये प्रस्ताव आज नगर निगम परिषद की बैठक में पास हो गया। कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण…
जो वर्ष चुनावी होता है उसमें एससी-एसटी के प्रति बढ़ते है अपराध-मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
Update On
04-November-2022 16:52:35
मध्य प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने "अनुसूचित जाति जनजाति वर्गों के प्रति संवेदनशीलता" विषय पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार स्पर्श का शुभारंभ किया। सेमिनार को संबोधित डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है अगले वर्ष इस समय मतदान होगा जो वर्ष चुनावी…
किसानों के सशक्तिकरण के लिये संकल्पित शिवराज
Update On
04-November-2022 16:51:09
धरती पुत्र शिवराज सिंह चौहान ने जबसे प्रदेश की कमान सम्हाली है, तभी से स्वर्णिम मध्यप्रदेश के सपने को साकार करने में हर पल गुजरा है। मुख्यमंत्री चौहान कहते हैं कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास में किसान की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसी सोच के मद्देनजर किसानों के आर्थिक …
सीएम की फटकार के बाद सड़कों के रेस्टोरेशन शुरू ,मलबा डालकर हो रही खानापूर्ति
Update On
04-November-2022 16:50:15
सीएम की फटकार के बाद शहर में सड़कों के रेस्टोरेशन का काम तो शुरू हुआ, लेकिन इस काम में भी इंजीनियर खानापूर्ति कर रहे हैं। मेन रोड पर डामर से पैचवर्क किया जा रहा है, लेकिन सर्विस रोड अभी उपेक्षा का शिकार हो रही है। दरअसल भारत टॉकीज रोड सेंट्रल…
कर दाताओं का विकास में महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री चौहान
Update On
04-November-2022 16:49:31
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के विकास में करदाताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नए आयाम मिल रहे हैं। उद्योग और व्यापार क्षेत्र के सहयोग के साथ नागरिकों की भागीदारी से हम वैभवशाली, समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में लगे हैं।…
‹ First
<
566
567
568
569
570
>
Last ›
Total News of state
( 14870 )
Advt.