कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम एवं अधिकारी कर रहे खाद वितरण का निरीक्षण

Updated on 06-11-2022 05:21 PM
छतरपुर जिले में कृषकों को सुलभता से उर्वरक उपलब्ध हो एवं नियमित आपूर्ति उपलब्ध रहे। जिसके लिए कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देशानुसार शनिवार को एसडीएम एवं अधिकारी संबंधित क्षेत्रों में शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले के विपणन संघ के डबल लॉक केन्द्रों, सहकारी समितियों एवं कलेक्टर के निर्देश पर निजी उर्वरकों विक्रेताओं द्वारा बनाये गए अतिरिक्त केन्द्रों पर खाद की उपलब्धता और कृषकों को वितरित हो रहे खाद का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीएम बड़ामलहरा विकास कुमार आनंद एवं एसडीएम बिजावर राहुल सिलाड़िया, तहसीलदार नौगांव द्वारा अपने क्षेत्र के डबल लॉक केन्द्रों का निरीक्षण किया गया तथा उपलब्ध की जांच की गई और निर्धारित दर पर उपलब्ध हो रहे खाद के बारे में किसानों से जानकारी ली गई। इस दौरान किसानों को वितरित हो रहे खाद की प्रक्रिया को देखा ताकि किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसानों को सुलभता से खाद उपलब्ध कराने के प्रशासन द्वारा सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं तथा गड़बड़ करने वालो पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

किसान सुविधा के लिए अधिकारियों के दूरभाष पर भी संपर्क कर सकते हैं
किसान भाई खाद लेने के में किसी भी प्रकार की समस्या आने सुविधा के विपणन संघ डबल लॉक केन्द्र गोदामों के संबंध में रामस्वरूप तिवारी, जिला विपणन अधिकारी से 8770873721, जिले की प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां समस्त रामविशाल पटेरिया जिला प्रबंधक सहकारी बैंक छतरपुर से 8349201914, निजी उर्वरक विक्रेता विकासखण्ड छतरपुर के लिये एसपी कारपेंटर 7999217761, नौगांव सूरजभान पटेल 8349319388, राजनगर डीपी चौबे से 8770587881, बिजावर एलपी तिवारी से 8878741887, बड़ामलहरा जेपी मनया से 9754864442, बक्स्वाहा जीडी कोरी से 9685174585, लवकुशनगर शरद त्रिपाठी से 9826282548 और गौरिहार यूएस गुप्ता से मोबाइल नम्बर 8085462353 पर संपर्क कर सकते है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.