सीएम की फटकार के बाद सड़कों के रेस्टोरेशन शुरू ,मलबा डालकर हो रही खानापूर्ति

Updated on 04-11-2022 04:50 PM

सीएम की फटकार के बाद शहर में सड़कों के रेस्टोरेशन का काम तो शुरू हुआ, लेकिन इस काम में भी इंजीनियर खानापूर्ति कर रहे हैं। मेन रोड पर डामर से पैचवर्क किया जा रहा है, लेकिन सर्विस रोड अभी उपेक्षा का शिकार हो रही है। दरअसल भारत टॉकीज रोड सेंट्रल लाइब्रेरी की तरफ से जो रोड चौक बाजार की तरफ जाता है। उस सर्विस रोड पर बीएमसी के इंजीनियरों ने गड्ढों पर कच्चे मलबे की फिलिंग कर खानापूर्ति की है।
शहर की अन्य सर्विस रोड का भी यहीं हाल है। जहां डामर से पैचवर्क करने के बजाए उन पर कच्चा मलबा डाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार 10 करोड़ की लागत से सिर्फ कच्चे मलबे से फिलिंग की जा रही है। निगम चीफ सिटी इंजीनियर पीके जैन का कहना है सभी जगह निर्माण नहीं होगा, कुछ सड़कें बनाई जाएंगी और कुछ पर पैचवर्क होगा।

मलबे के कारण सड़कों पर उड़ रही धूल
उक्त सड़क पर रोजाना 30 हजार से अधिक वाहन निकलते हैं। क्षेत्रीय दुकानदार बताते हैं कि कच्चे मलबे के कारण दिनभर सड़क पर धूल उड़ रही है। जब यहां गड्ढों पर मलबा भरा जा रहा था, तब इसका क्षेत्रीय दुकानदारों ने विरोध किया था, लेकिन निगम के अफसरों से किसी की नहीं सुनी।

40 करोड़ से  पिछले साल भरे गड्ढे
जलापूर्ति, गैस और सीवेज की पाइप लाइन बिछाने के कारण 1200 किलोमीटर सड़कों को खोदा गया था। बारिश के बाद हालात बिगड़े, निगम ने आनन-फानन में पैचवर्क और रेस्टोरेशन का काम शुरू करा। इस पर निगम 40 करोड़ रुपए खर्च किये थे। इस बारिश के बाद फिर सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं।

17 अक्टूबर को गड्ढों में भरा गया मलबा
इस रोड पर 17 अक्टूबर को कच्चा मलबा भर गया था। उक्त सड़क पर इतने अधिक गड्ढे हैं। इसके बावजूद यहां पर डामर से पैचवर्क नहीं किया गया। सिर्फ खानापूर्ति करने के लिए गड्ढों को कच्चे मलबे से भरकर यूं ही छोड़ दिया है। इससे राहत मिलने के बजाए दुर्घटनाएं हो रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.