शुजालपुर में ट्रैक्टर और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत

Updated on 06-11-2022 05:25 PM
शाजापुर जिले के शुजालपुर आष्टा रोड पर बीती देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई 2 लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत लोगों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार ये इंदौर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस कार से घर लौट रहे थे, तभी पत्थर अमलाय के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। मृतको में एक व्यक्ति रायपुर गांव का था जबकि दो लोग शुजालपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

हादसे में माधो सिंह पिता मोहनलाल चौहान उम्र 65 वर्ष निवासी, नरेंद्र पिता पन्नालाल माहेश्वरी उम्र 50 वर्ष निवासी डाबरीपूरा शुजालपुर सिटी वार्ड क्रमांक-सात, हरि सिंह पिता भवरलाल पुष्पद उम्र 62 वर्ष निवासी रायकनपुरा शुजालपुर सिटी की मौत हो गई। जबकि राजू पिता हरि सिंह पुष्पक उम्र 32 वर्ष निवासी रायकनपुरा शुजालपुर सिटी, लखन नानूराम चौहान उम्र 52 वर्ष निवासी रायपुर एवं ट्रैक्टर पर सवार धीरज पिता बागमल जैन निवासी चाकरोद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए शुजालपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.