भोपाल में महिला पुलिसकर्मी से दहेज में 10 लाख मांगे:पति सहित सास-ससुर व जेठ पर दहेज प्रताड़ना की FIR दर्ज

Updated on 07-06-2024 12:08 PM

राजधानी भोपाल की महिला थाना पुलिस ने महिला आरक्षक की शिकायत पर पति समेत सास-ससुर व जेठ के खिलाफ दहेज दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। आरोपियों ने दहेज में 10 लाख रुपए नगद व कार की मांग पूरी नहीं करने पर महिला आरक्षक व दोनों बच्चों को घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जल्द नोटिस जारी करेगी। पुलिस के मुताबिक सजग प्रहरी परिसर नेहरू नगर पुलिस लाइन निवासी 36 साल की महिला पुलिस विभाग में आरक्षक हैं। साल 2020 में उनकी शादी बैतूल में हुई थी।

पति प्राइवेट नौकरी करता था लेकिन बाद में उसने काम करना भी छोड़ दिया। महिला आरक्षक ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी पति समेत सास-ससुर व जेठ दहेज में दस लाख रुपए नगद व कार लाने की मांग कर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे।

जब उसने मांग पूरी करने से इनकार कर पुलिस में शिकायत करने की बात की तो आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। महिला आरक्षक अपने दो बच्चों के साथ मायके रह रही हैं।

गृहस्थ जीवन बचाने के लिए महिला आरक्षक ने समझौता करने का हर संभव प्रयास किया लेकिन आरोपी दहेज की मांग को लेकर अड़े रहे। तंग आकर पीड़िता ने महिला थाने जाकर प्रकरण दर्ज करा दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.