कारगिल विजय दिवस पर टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स का विशेष कार्यक्रम

Updated on 24-07-2026 06:09 PM

इंदौर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ऑडिटोरियम, ढक्कन वाला कुआं पर शाम 4:30 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भारतीय सेना के शौर्य, राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत की रणनीतिक दिशा और डिजिटल युग में भारतीय विरासत के संरक्षण जैसे विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, विद्यार्थियों, चिकित्सकों, शिक्षकों और विभिन्न क्षेत्रों के नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल यादवेन्द्र जादौन "भारत की रणनीतिक दिशा : एक परिप्रेक्ष्य" विषय पर अपने विचार रखेंगे।उनके व्याख्यान में कारगिल युद्ध के बाद भारत की बदलती रणनीतिक सोच, राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमाओं पर बदलती चुनौतियां, ऑपरेशन सिंदूर भारत की रक्षा तैयारियां, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत की भूमिका और बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य जैसे जैसे विषय शामिल रहेंगे। एलएनसीटी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. संध्या चौकसे "डिजिटल युग में भारतीय विरासत : अतीत का संरक्षण और भविष्य का निर्माण" विषय पर व्याख्यान देंगी। 

टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स के फाउन्डर और हार्मोन रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप जुल्का ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें केवल 1999 की ऐतिहासिक जीत की याद नहीं दिलाता, बल्कि यह भी बताता है कि बदलते समय के साथ भारत की रक्षा रणनीति और सुरक्षा व्यवस्था लगातार मजबूत हुई है। कारगिल से लेकर हाल के ऑपरेशन सिंदूर तक भारतीय सशस्त्र बलों ने साहस, संयम और आधुनिक रणनीति का परिचय दिया है। इसी बदलाव और भारत की रणनीतिक यात्रा को इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ विस्तार से समझाएंगे। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं के लिए केवल इतिहास जानना ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, बदलते वैश्विक परिदृश्य और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को समझना भी उतना ही ज़रूरी है।

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल यादवेन्द्र जादौन ने कहा कि कारगिल युद्ध से लेकर हाल के ऑपरेशन सिंदूर तक भारतीय सशस्त्र बलों ने हर चुनौती का मजबूती से सामना किया है। बदलते युद्ध स्वरूप, नई तकनीकों और वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य को समझना आज युवाओं के लिए उतना ही जरूरी है, जितना देश के गौरवशाली इतिहास को जानना। राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सेना की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जागरूक नागरिकों की भागीदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

एलएनसीटी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. संध्या चौकसे ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत केवल स्मारकों या पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी जीवन शैली, मूल्य व्यवस्था, ज्ञान परंपरा और वैज्ञानिक सोच का भी आधार रही है। नालंदा विश्वविद्यालय, शून्य की खोज, गणित, आयुर्वेद, शल्य चिकित्सा और भारतीय सेना की वीर गाथाएं हमारी समृद्ध विरासत का हिस्सा हैं, जिन्हें नई पीढ़ी तक प्रभावी तरीके से पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक के इस दौर में वर्चुअल रियलिटी, एनिमेशन, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और अन्य आधुनिक माध्यमों के जरिए भारतीय इतिहास और संस्कृति को बच्चों और युवाओं तक रोचक तरीके से पहुंचाया जा सकता है।

डॉ. जुल्का ने सुबह होने वाले कार्यक्रम के बारे में कहा कि युवाओं को कारगिल विजय दिवस के बारे में जागरूक करने के लिए देशभक्ति से प्रेरित एक कार्यक्रम सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ऑडिटोरियम पर ही आयोजित किया जा रहा है जिसमें सिक्का स्कूल, डीपीएस इंदौर, लॉरेल्स इंटरनेशनल स्कूल, माँ उमिया गर्ल्स स्कूल, एक्रोपोलिस कॉलेज, एलएनसीटी कॉलेज, एनसीसी, बीएसएफ बैंड और शिशुकुंज स्कूल के छात्रों ने रुचि दिखाई है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन से जुड़ सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.