एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में शुरू हुआ ‘कबाब, बिरयानी एंड करीज़ फेस्टिवल’

Updated on 18-07-2026 06:00 PM
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई तक ‘कबाब, बिरयानी एंड करीज़ फेस्टिवल’ आयोजित किया जाएगा। होटल के ब्लू सॉल्ट एंड कॉफी रेस्टोरेंट में होने वाले इस फूड फेस्टिवल में देश के अलग-अलग क्षेत्रों की पारंपरिक रेसिपीज़ और शाही व्यंजन मेहमानों के लिए परोसे जाएंगे। 
फेस्टिवल के मेन्यू में वेज और नॉन-वेज दोनों तरह के व्यंजनों की लंबी श्रृंखला शामिल की गई है। स्टार्टर्स में पनीर कुटी मिर्च टिक्का, दही के शोले, भरवा आलू नज़ाकत, पनीर पोशीदा टिक्का और एसेंशिया स्पेशल दही रोल जैसे व्यंजन परोसे जाएँगे। वहीं नॉन वेज सेक्शन में मुर्ग हज़ारी टिक्का, लज़ीज़ मटन सीख कबाब, लहसुनी माही टिक्का, अफगानी मुर्ग, घोस्ट शामी कबाब और मुर्ग काली मिर्च टिक्का मेहमानों को आकर्षित करेंगे। मुख्य भोजन में पनीर लोंग लता, पनीर पसन्दा, सब्ज़ कोल्हापुरी, कश्मीरी अनारदाना कोफ्ता करी, दाल मखनी, दाल तड़का, मटन स्ट्यू लखनऊई स्टाइल, मुर्ग कोरमा, मुर्ग बदामी कोरमा, फिश मसाला करी और चेत्तीनाड एग मसाला जैसी कई पारंपरिक डिशेज़ मेन्यू का हिस्सा हैं।  
फेस्टिवल की खासियत लाइव स्पेशलिटी काउंटर भी है, जहां वरकी पराठे के साथ सब्ज़ गिलावट कबाब, गाजर की गिलावट कबाब और लाइव रूमाली रोटी ताज़ा तैयार की जा रही है। बिरयानी प्रेमियों के लिए हैदराबादी सब्ज़ दम बिरयानी, सोया चाप बिरयानी, कच्चे घोस्ट दम बिरयानी, रामपुरी घोस्ट दम बिरयानी, मुर्ग सिंधी बिरयानी और ग्रीन मसाला चिकन बिरयानी जैसे कई विकल्प रखे गए हैं। इसके साथ हलीम, मिर्च सलन, रायता और सलाद भी परोसे जाएँगे।
एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर के एग्जीक्यूटिव शेफ छवि कुमार ने बताया कि इस फेस्टिवल का उद्देश्य भारत की अलग-अलग पाक परंपराओं को एक ही छत के नीचे पेश करना है। उन्होंने कहा कि मेन्यू तैयार करते समय पारंपरिक स्वाद, प्रामाणिक मसालों और दम कुकिंग तकनीक का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि मेहमानों को हर डिश में असली भारतीय स्वाद का अनुभव मिल सके।
एसेंशिया लग्ज़री होटल के जनरल मैनेजर शिवेंद्र सिंह का कहना है कि थीम आधारित फूड फेस्टिवल लोगों को सिर्फ भोजन ही नहीं, बल्कि भारतीय खानपान की विविधता से जुड़ा अनुभव भी देते हैं। उन्होंने बताया कि "कबाब, बिरयानी एंड करीज़ फेस्टिवल" को इस तरह तैयार किया गया है कि परिवार और फूड लवर्स एक ही जगह पर देश के अलग-अलग क्षेत्रों के शाही जायकों का आनंद ले सकें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.