‘द परफेक्ट क्रश’ — यादों और भावनाओं से बुनी एक प्रेमकथा

Updated on 07-07-2026 02:52 PM

 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की है जबकि पटकथा और निर्देशन मनीषा काग ने किया है। सीरीज़ का निर्माण द क्रश कॉफी के फाउन्डर – डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी ने किया है। प्रीमियर पर मेहमानों और मीडिया के साथ एक ऐसी कहानी शेयर की गई जो मोबाईल स्क्रीन पर संवेदनाओं और कैफ़े कल्चर की आत्मीयता को जोड़ते हुए डिजिटल दर्शकों तक पहुँचने का नया तरीका सामने लाती है।

कहानी कबीर (ऋषभ राज शर्मा) और माही (चारु सोलंकी) की है, जिनकी दोस्ती क्रश कैफै से शुरू होती है और आख़िरी दिन की यात्रा में बदल जाती है। माही अपने करियर के लिए इंदौर छोड़ने वाली होती है, लेकिन कबीर उसे शहर के दस अलग‑अलग क्रश कॉफी आउटलेट्स पर ले जाता है। हर जगह उनकी यादों, अनकही भावनाओं और रिश्ते के नए अध्याय खुलते हैं। लॉयल्टी कार्ड, गुलाब, पुराने पल, सीक्रेट वॉइस नोट्स और सरप्राइज़ चुनौतियों के ज़रिए यह सफ़र दर्शाता है कि कभी‑कभी ज़िंदगी के सबसे खूबसूरत रिश्ते एक साधारण कॉफ़ी कप से शुरू होते हैं।

सीरीज के प्रोड्यूसर और द क्रश कॉफी के फाउन्डर – डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा:यह प्रोजेक्ट मेरे दिल के बेहद करीब है क्योंकि यह उन भावनाओं और रिश्तों को दर्शाता है जिन्हें कैफ़े अक्सर संजोते हैं। द परफेक्ट क्रश केवल दो किरदारों की कहानी नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि जगहें, यादें और छोटे‑छोटे पल कैसे रिश्तों को आकार देते हैं। मुझे यह कहानी इसलिए पसंद आई क्योंकि यह एक सच्ची, जुड़ाव भरी और भावनात्मक कहानी है।”

निर्देशक मनीषा काग ने कहा:हमने एक ऐसी कथा गढ़ने की कोशिश की है जो अंतरंग हो लेकिन सिनेमाई भी। इंस्टाग्राम रील्स हमें दर्शकों तक उनके रोज़मर्रा के फ़ॉर्मेट में पहुँचने का मौका देती हैं, लेकिन गहराई के साथ। हर एपिसोड छोटा है, असरदार है और भावनात्मक रूप से जुड़ने वाला है।”

लेखक और अभिनेता ऋषभ राज शर्मा, जो कबीर का किरदार निभा रहे हैं, ने कहा:कबीर एक ऐसा किरदार है जो चुपचाप ताक़त और अनकहे प्यार का प्रतीक है। उसे निभाना उन सूक्ष्म भावनाओं को पकड़ने जैसा था जिन्हें अक्सर लोग नज़रअंदाज़ कर देते हैं। मुझे विश्वास है कि दर्शक उसकी यात्रा से जुड़ाव महसूस करेंगे।”

इस सीरीज़ की सिनेमैटोग्राफी चेतन कनाठे ने की है, संगीत शान से ने दिया है, मेकअप और कॉस्ट्यूम जया पटेल ने संभाला है, जबकि सहायक निर्देशन यश रोकड़े और सजल सेन ने किया है। फोटोग्राफी और बिहाइन्ड द सीन अभिषेक पटेल ने तैयार किये हैं l


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
 23 June 2026
भोपाल : शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मध्यप्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन एवं नशामुक्ति अभियान संचालित करने का अनुरोध प्रदेश के प्रसिद्ध डॉक्टर एवं देवी…
 20 June 2026
इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित “Yoga for Healthy Ageing” अभियान के अंतर्गत 19 जून 2026 को आयोजित सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत उत्साह, श्रद्धा…
 19 June 2026
इंदौर। शहर के चिकित्सकों का प्रतिष्ठित सांस्कृतिक समूह स्पंदन परिवार पिछले 35 वर्षों से चिकित्सा सेवा और संगीत साधना के अनूठे संगम की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष…
 15 June 2026
भोपाल : डिजिटल युग में अपने बिज़नेस को बढ़ाने, नए ग्राहक जोड़ने और महीने के ₹15,000+ की अतिरिक्त आय कमाने का एक शानदार मौका। PayNearby – भारत का अग्रणी शाखारहित…
 13 June 2026
भोपाल: धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने आज भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों को नकली कृषि उत्पादों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की घोषणा की। इस अभियान…
Advt.