शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में शुरू होगा मानसून ब्रंच, हर रविवार मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस

Updated on 04-07-2026 05:15 PM

इंदौर बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार मानसून ब्रंच का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मेहमानों को एक ही जगह पर विभिन्न भारतीय और विदेशी व्यंजनों के साथ लाइव म्यूजिक, बच्चों के लिए विशेष गतिविधियां और इंटरएक्टिव डाइनिंग अनुभव मिलेगा।

शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के एस कैफे में आयोजित होने वाले इस मानसून ब्रंच में इंडियन, एशियन और कॉन्टिनेंटल व्यंजनों का मल्टी क्यूजीन बुफे परोसा जाएगा। इसके साथ लाइव कुकिंग स्टेशन भी लगाए जाएंगे, जहां शेफ मेहमानों की पसंद के अनुसार ताजा व्यंजन तैयार करेंगे। बच्चों के लिए अलग मेन्यू रखा गया है, जिसमें मिनी बर्गर, पास्ता, फ्राइज और अन्य पसंदीदा व्यंजन शामिल होंगे। वहीं डेजर्ट सेक्शन में पारंपरिक भारतीय मिठाइयों के साथ अंतरराष्ट्रीय शैली की कई मिठाइयां भी परोसी जाएंगी।

माहौल को आकर्षक बनाने के लिए लाइव सिंगर की प्रस्तुति, बच्चों के लिए एक्टिविटी ज़ोन और परिवारों के लिए इंटरएक्टिव गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। आयोजन का उद्देश्य सप्ताहांत पर परिवारों और दोस्तों को एक साथ समय बिताने का अवसर उपलब्ध कराना है।

शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के फूड एंड बेवरेज डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह सोढ़ी ने कहा, "मानसून अपने साथ अपनापन और साथ बिताए गए पलों की यादें लेकर आता है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए मानसून ब्रंच की शुरुआत की गई है। इसमें ऐसा माहौल तैयार किया गया है, जहां लोग अच्छे भोजन के साथ अपने परिवार और दोस्तों के साथ आराम से समय बिता सकें। हमने मेन्यू में हर आयु वर्ग की पसंद का ध्यान रखा है और बच्चों के लिए भी अलग अनुभव तैयार किया है, ताकि यह केवल भोजन तक सीमित न रहकर एक यादगार संडे अनुभव बन सके।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
 23 June 2026
भोपाल : शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मध्यप्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन एवं नशामुक्ति अभियान संचालित करने का अनुरोध प्रदेश के प्रसिद्ध डॉक्टर एवं देवी…
 20 June 2026
इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित “Yoga for Healthy Ageing” अभियान के अंतर्गत 19 जून 2026 को आयोजित सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत उत्साह, श्रद्धा…
 19 June 2026
इंदौर। शहर के चिकित्सकों का प्रतिष्ठित सांस्कृतिक समूह स्पंदन परिवार पिछले 35 वर्षों से चिकित्सा सेवा और संगीत साधना के अनूठे संगम की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष…
 15 June 2026
भोपाल : डिजिटल युग में अपने बिज़नेस को बढ़ाने, नए ग्राहक जोड़ने और महीने के ₹15,000+ की अतिरिक्त आय कमाने का एक शानदार मौका। PayNearby – भारत का अग्रणी शाखारहित…
 13 June 2026
भोपाल: धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने आज भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों को नकली कृषि उत्पादों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की घोषणा की। इस अभियान…
 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
Advt.