रैगांव विधानसभा क्षेत्र में 5 चेक पोस्ट पर रहेगी 10 एसएसटी

Updated on 04-10-2021 07:24 PM

 सतना | रैगांव विधानसभा क्षेत्र 62 के उप निर्वाचन में प्रमुख मार्गों पर 5 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। जिनमें 10 एसएसटी दलो की ड्यूटी पाली के अनुसार लगाई गई है। यहां आयोग के निर्देशानुसार स्थैतिक निगरानी टीम के प्रमुख और दल के सदस्य 24 घंटे अपने क्षेत्र में भारी मात्रा में लाई जाने वाली नकदी, अवैध शराब, कोई संदेहास्पद वस्तु या शस्त्र इत्यादि की आवाजाही पर सतत निगरानी रखेंगे। स्थैतिक निगरानी टीम (एसएसटी) जांच के दौरान पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी करेंगे और प्रतिदिन का प्रतिवेदन रिटर्निंग ऑफीसर और नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय लेखा को भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।


      कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कटेसरिया द्वारा जारी आदेशानुसार चेक पोस्ट स्थल खाम्हा खूजा टोल नाका थाना सिविल लाइन की पहली पाली में सहकारिता निरीक्षक आशीष शर्मा एसएसटी के प्रमुख होंगे। इस टीम में एएसआई उमेश कुमार पांडे पुलिस अधिकारी को संलग्न किया गया है। दूसरी पाली में एसएसटी प्रमुख उपयंत्री जल संसाधन एमके दुबे के साथ सहा. उप निरी. नरेश साकेत को संलग्न किया गया है।

चेक पोस्ट स्थल सोनौरा चौराहा थाना कोठी की पहली पाली में एसएसटी प्रमुख ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी महेन्द्र सिंह के साथ सहायक उप निरीक्षक अरूण कुमार तथा दूसरी पाली में एसएसटी प्रमुख श्रम निरीक्षक पुष्पेन्द्र धुर्वे के साथ सहा. उप निरी. राकेश केवट पुलिस अधिकारी को, चेक पोस्ट स्थल सिंहपुर तिराहा थाना सिंहपुर की पहली पाली में एसएसटी प्रमुख उपयंत्री लोक निर्माण विभाग बीडी चौरसिया के साथ सहा. उप निरी. दिनेश कुमार एवं दूसरी पाली में एसएसटी प्रमुख ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी दुर्गादत्त श्रीवास्तव के साथ सहा. उप. निरी. समयलाल तिवारी पुलिस अधिकारी को संलग्न किया गया है।


     इसी प्रकार चेक पोस्ट स्थल सुंदरा सिंहपुर रोड थाना सिंहपुर के पहली पाली में एसएसटी प्रमुख उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा आरबी सिंह के साथ सहा. उप. निरी. सुरेन्द्र कुमार एवं दूसरी पाली में एसएसटी प्रमुख श्रम निरीक्षक राहुल चौकसे के साथ सहा. उप. निरी. कमलेश पनिका पुलिस अधिकारी तथा चेक पोस्ट स्थल ग्राम द्वारी शिवराजपुर मोड़ के पास की पहली पाली में एसएसटी प्रमुख सहकारी निरीक्षक आशीष अवस्थी के साथ सहा. उप निरी. चंद्रमणि तिवारी और दूसरी पाली में एसएसटी प्रमुख सहकारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह के साथ सहा. उप. निरी. रामबालक अहिरवार पुलिस अधिकारी की तैनाती की गई है। प्रत्येक दल के साथ 2-2 पुलिस आरक्षक और एक-एक वीडियोग्राफर की तैनाती की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.